’मुझे गोविंदा के जैसा पति नहीं चाहिए’, परेशान सुनीता आहूजा ने खोल डाला राज!

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक बयानों और अंदाज के लिए खूब मशहूर हैं। गोविंदा संग शादी से लेकर उनके कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और निजी जिंदगी पर सुनीता आहूजा अकसर खूब बयान देती रही हैं। इसकी वजह से कई बार विवाद भी हुआ है। सुनीता और गोविंदा के तलाक की भी खबरें आने लगी थीं, पर अब उनके बीच सब ठीक है। सुनीता ने पिछले कई इंटरव्यूज में कहा है कि वह गोविंदा को अच्छा पति नहीं मानतीं और अगले जन्म में वह उन्हें पति के रूप में नहीं पाना चाहतीं। अब उन्होंने एक बार यही बात कही है, पर साथ ही इसकी वजह भी बताई है। उन्होंने माना कि गोविंदा एक पति के तौर पर अच्छे उदाहरण नहीं बन सके और अपनी जिंदगी भी खुलकर नहीं जी पाए।

सुनीता आहूजा और गोविंदा का रिश्ता पिछले कुछ साल से बहुत ही उथल-पुथल से गुजर रहा है। कभी उनके तलाक की खबरें आती हैं, तो कभी उन्हें अफवाह करार दिया जाता है। कभी सुनीता पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलती हैं, तो कभी उन्हें माफ करने की बात करती हैं। अब सुनीता आहूजा ने हाल ही एक इंटरव्यू में गोविंदा को अच्छा पति नहीं बताया।

सुनीता आहूजा बोलीं- गोविंदा अपने लिए जिया ही नहीं
सुनीता आहूजा ने अभिषेक व्यास के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के बारे में कहा, ‘बेटा बहुत अच्छा है, भाई बहुत अच्छा है, लेकिन एक पति के रूप में जो मुझे चाहिए… जैसा मुझे ना थोड़ा शौक है पार्टी करने को, बाहर डिनर के लिए जाओ, हॉलिडे के लिए जाओ, लेकिन उसका जिंदगी सिवाए अपने परिवार के सेवा में, उस आदमी ने कभी मेवा ही नहीं खाया। वो 60 साल का हो गया, वो अपने लिए जिया ही नहीं आज तक। वो मुझे दुख होता है।’

बेटा बहुत अच्छा है, भाई बहुत अच्छा है, लेकिन एक पति के रूप में जो मुझे चाहिए… लेकिन उसका जिंदगी सिवाए अपने परिवार के सेवा में, उस आदमी ने कभी मेवा ही नहीं खाया। वो अपने लिए जिया ही नहीं आज तक। वो मुझे दुख होता है।
गोविंदा के लिए सुनीता आहूजा बोलीं

‘ मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए’
सुनीता ने आगे कहा, ‘आप जब इतने बड़े सुपरस्टार हो, आपने क्या जिंदगी देखी? कुछ नहीं देखा। मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए। अब पछतावा करने का फायदा ही क्या है? छोड़ तो नहीं सकते अभी? अब 40 साल बीत गया है अब तो सोचना भी गुनाह है।’

मुझे बेटा चाहिए गोविंदा के जैसा, पति नहीं चाहिए। अब पछतावा करने का फायदा ही क्या है। छोड़ तो नहीं सकते अभी। अब 40 साल बीत गया है अब तो सोचना भी गुनाह है।

कही थी गोविंदा को माफ करने की बात, पर ये थी शर्त
वहीं, कुछ एक-दो महीने पहले सुनीता आहूजा ने अपने व्लॉग में गोविंदा को माफ करने के बारे में बात की थी। सुनीता ने कहा था कि अगर गोविंदा बदल जाते हैं और उनके मन मुताबिक अपनी जिंदगी जीते हैं, तो वह उन्हें माफ कर देंगी। सुनीता ने यह भी कहा था कि गोविंदा को सिर्फ अपनी मां से डर लगता था, पर उनके गुजर जाने के बाद से वह बेफिक्र हो गए हैं। उनकी संगत अच्छी नहीं है। वह जिन लोगों के बीच उठते-बैठते हैं, वो सही नहीं हैं।

गोविंदा के एक्स्ट्रा अफेयर का किया था खुलासा
वहीं, गोविंदा के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर सुनीता आहूजा ने कहा था कि इस उम्र में यह सब करना शोभा नहीं देता। अगर उन्हें इसके जरा भी सबूत मिले, तो वह एक्टर को कभी माफ नहीं करूंगी। सुनीता ने इस बारे में हमारे सहयोगी ‘ईटाइम्स’ से कहा था, ‘मैं गोविंदा के विवादों के बारे में सुनती रही हूं कि उनका किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है, लेकिन मुझे पता है कि वह एक्ट्रेस नहीं है क्योंकि एक्ट्रेसेस ऐसे बुरे काम नहीं करतीं। वह उनसे प्यार नहीं करती। उसे सिर्फ उनका पैसा चाहिए।’

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी और बच्चे
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 11 मार्च 1987 को शादी की थी। यह लव मैरिज थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। शादी के बाद वो एक बेटी और एक बेटे के पैरेंट्स बने। सुनीता और गोविंदा ने कुछ समय तक अपनी शादी को छुपाकर भी रखा था।

Leave a Reply