13 राज्यों तूफानी बारिश का अलर्ट, 55 की स्पीड से चलेगी हवा, IMD अलर्ट!


आज का मौसम 28 अप्रैल 2026: भारत के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम की लुका-छिपी का खेल जारी है। कहीं आसमान से आग बरस रही है तो कहीं अचानक होने वाली बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में विशेषकर 29 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी सख्त रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान 55 की स्पीड से हवा चल सकती है।

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर (28 से 30 अप्रैल): राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-NCR में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि राहत की खबर भी सामने आई है।

28 अप्रैल से मौसम में बदलाव की संभावना है। अधिकतम तापमान घटकर 41 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 29 अप्रैल को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
30 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दिन तापमान 38 डिग्री अधिकतम और 24 डिग्री न्यूनतम रहेगा।

1 मई और 2 मई को आसमान साफ रहने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (28 अप्रैल से 2 मई): सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, ज्योतिबाफुले नगर, औरैया, आगरा, मथुरा, महामायानगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार (28 अप्रैल): बिहार मौसम विभाग ने 13 जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। 13 जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि के आसार हैं। उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिलों में अगले 48 घंटे में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान (28 से 30 अप्रैल): राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में है। इस बीच मौसम विभाग ने जयपुर, अलवर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जैसे जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और धूल भारी हवाएं चलने का अनुमान जारी किया है। 28 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच राजस्थान के कई इलाकों में बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश (28 से 29 अप्रैल): सागर, छिंदवाड़ा, भोपाल, इंदौर, रीवा, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंदसौर, नीमच और बालाघाट में भीषण गर्मी पड़ेगी। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड (28 अप्रैल): चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चंपावत और अल्मोड़ा में तेज बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून में कल यानी 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

केरल में आज कैसा रहेगा मौसम
केरल (28 अप्रैल): केरल के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का मौसम है, कई जिलों में तापमान अधिक दर्ज किया गया तथा बारिश नहीं हुई। आईएमडी के मुताबिक बारिश के संकेत लगातार बन रहे हैं, फिर भी केरल को भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए अभी कुछ और दिन इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पलक्कड़ जैसे क्षेत्रों में भारी वर्षा न होने तक तापमान अधिक रहने की संभावना है।

तमिलनाडु में आज कैसा रहेगा मौसम
तमिलनाडु (28 अप्रैल से 2 मई): नीलगिरि, कोयंबटूर और इरोड सहित पश्चिमी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश कम से कम तीन 3 दिन जारी रहेगी। तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव के कारण 30 अप्रैल से 2 मई के बीच भारी बारिश का अलर्ट है। इस प्रणाली से एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी घाट के जिलों के साथ-साथ दक्षिणी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में आज से शुरू होने वाले अगले तीन दिनों में मध्यम बारिश होगी। 1 और 2 मई के लिए विशेष चेतावनी है, जिसमें सलेम, कृष्णागिरी और धर्मपुरी जैसे जिलों में भारी बारिश की आशंका है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश (28 से 30 अप्रैल): शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाके में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। वहीं, मनाली में 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर (28 से 29 अप्रैल): जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में न केवल बारिश बल्कि बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में 29 अप्रैल तक ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। धूल भरी आंधी और गरज के साथ होने वाली यह बारिश बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत तो देगी।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में मानसून जैसी स्थिति अभी से दिखने लगी है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मध्य और दक्षिण भारत की स्थिति
मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों जैसे केरल और आंतरिक कर्नाटक में 29 अप्रैल के आसपास बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। हालांकि, जहां एक तरफ बारिश का अनुमान है, वहीं ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अभी भी भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बना हुआ है।

Leave a Reply