राजा रघुवंशी मर्डर केस में पत्नी सोनम को मिली जमानत, सामने आया बड़ा अपडेट!


Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जहां वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने गए थे, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई थी. अब इस केस में बड़ा अपडेट सामने आया है, जब उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है. इसकी पुष्टि राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने की है.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम मेघायल की शिलांग जेल में बंद थीं. पुलिस ने सोनम सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में तीन लोगों को पहले ही जमानत मिल चुकी है और सोनम की रिहाई हुई है.

शिलांग हनीमून मनाने गए थे राजा रघुवंशी
पिछले साल मई में राजा रघुवंशी और सोनम की शादी हुई थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से मेघायल के शिलांग के लिए रवाना हो गए थे. बाद में कुछ दिनों तक लापता रहने के बाद राजा का दो जून को शिलांग की घाटी में शव मिला था. शुरुआत में हत्या करके खाई में फेंकने की बात सामने आई थी.

हत्या में पत्नी सोनम ही निकली थी मास्टरमाइंड
फिर मामले में बड़ा ट्विस्ट उस समय पता चला कि इसमें पत्नी सोनम का हाथ है और उसने इंदौर से प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की. इसमें धारदार हथियार का इस्तेमाल किया था. पुलिस जांच में पता चला था कि पत्थर से वार भी किया गया था और हत्या में पत्नी सोनम ही मास्टमाइंड निकली थी. सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम संबंध थे और उसने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर ही पूरी घटना को अंजाम दिया था.

बाद में पुलिस ने सोनम को 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया था. इसके बाद परिवार ने सोनम से रिश्ता से तोड़ लिया था. अब सोनम की रिहाई के बाद राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि परिवार चाहता है कि न्याय मिले और उसकी जमानत के बाद मायूसी छाई हुई है.

Leave a Reply