यूपी में लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला टीचर अनिवार्य, बुटीक में महिला ही लेंगी नाप, 9 सूत्रीय निर्देश जारी

उत्तर प्रदेश महिला आयोग का बड़ा फैसला। लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला टीचर अनिवार्य,बुटीक में भी महिला ही लेंगी नाप। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ऐतिहासिक और कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं। अधिवक्ता प्रवीण फाइटर की याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव को 9 सूत्रीय आदेश लागू करने का निर्देश दिया है।

यूपी में लड़कियों को डांस सिखाने के लिए महिला टीचर अनिवार्य, बुटीक में महिला ही लेंगी नाप, 9 सूत्रीय निर्देश जारी

जिम, योगा सेंटर और नाट्य कला केंद्रों में अब महिला ट्रेनर/टीचर होना अनिवार्य होगा। साथ ही ट्रेनर का सत्यापन भी कराया जाएगा। बुटीक सेंटरों पर महिला ग्राहकों के कपड़ों की नाप केवल महिला टेलर ही ले सकेंगी। महिलाओं के वस्त्र बेचने वाली दुकानों पर भी महिला कर्मचारी होना अनिवार्य है। सभी कोचिंग सेंटर, जिम, योगा क्लास और बुटीक में सक्रिय CCTV और DVR होना ज़रूरी है।

स्कूल बसों में अब महिला सुरक्षाकर्मी या महिला टीचर का होना अनिवार्य कर दिया गया है। जिम या योगा सेंटर में प्रवेश के समय आधार कार्ड या पहचान पत्र की फोटोकॉपी जमा करना अनिवार्य होगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कोचिंग सेंटरों में CCTV के साथसाथ उचित वाशरूम व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

Leave a Reply