ठाणे : धर्म पूछकर दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को दो सुरक्षा प्रहरियों से धर्म पूछने के बाद उन पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पिछले साल पहलगाम में हुई आतंकी घटना की यादें ताजा कर दीं। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और डेढ़ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

ठाणे : धर्म पूछकर दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है, जो 2020 में अमेरिका से भारत लौटा था। वर्तमान में वह ‘स्मिता रीजेंसी बिल्डिंग’ में अकेला रह रहा था। जांच के दौरान आरोपी के घर से जांचकर्ताओं को अकेले ही हमला करने और इस्लामिक स्टेट का उल्लेख करने वाली एक पर्ची मिली है। महाराष्ट्र सरकार ने घटना की जांच एटीएस को सौंप दी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आरोपी कई वर्षों से अमेरिका में रह रहा था और प्रतीत होता है कि यह स्वयं ही कट्टरपंथी बना। एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया, यह घटना एक कट्टरपंथी व्यक्ति द्वारा अकेले ही किया गया हमला प्रतीत होती है, जिसमें आरोपी ने सोमवार तड़के प्रहरी को चाकू मारने से पहले उनसे कथित तौर पर ‘कलमा’ पढ़ने को कहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी 2020 में अमेरिका से भारत लौटा था। उन्होंने बताया कि उसने ठाणे के मीरा रोड इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में हुई कहासुनी के बाद सुरक्षा प्रहरी सुब्रतो सेन और उनके सुपरवाइजर राजकुमार मिश्रा पर कथित तौर पर हमला कर दिया।

एक पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उन दोनों से उनका धर्म पूछा और कलमा पड़ने को कहा। पीड़ित ने बताया कि जब वे ऐसा नहीं कर पाए, तो उसने चाकू से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अंसारी के आवास की तलाशी के दौरान एटीएस को अकेले हमला करने और इस्लामिक स्टेट का उल्लेख करने वाला एक नोट, एक लैपटॉप और कुरान की तीन प्रतियां मिलीं।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी 2000 से 2020 तक अपने मातापिता के साथ अमेरिका में रहता था। उसका ‘वर्क परमिट’ समाप्त होने के बाद वह भारत लौट आया और कुछ समय तक मुंबई के कुर्ला और पड़ोसी नवी मुंबई के वाशी में रहा। अधिकारी ने बताया कि 2022 से वह स्मिता रीजेंसी बिल्डिंग में अकेला रह रहा था। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी अफगान है और वह उसे छोड़कर अमेरिका चली गई। मीरा भायंदरवसई विरार क्षेत्र में विविध आबादी रहती है, जिसमें मुस्लिम बहुल एक क्षेत्र भी शामिल है।

गंभीर रूप से घायल मरीज के परिजन को एम्बुलेंस धोने पर किया गया मजबूर, मामले की जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक गंभीर रूप से घायल सड़क दुर्घटना के शिकार व्यक्ति के परिजन को उसके ले जाने से पहले एम्बुलेंस साफ़ करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस वीडियो से लोगों में गुस्सा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हॉस्पिटल अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने घटना का संज्ञान लिया है, लेकिन दावा किया कि कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।


Leave a Reply