Points Table: पंजाब को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची RR, सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, देखें बाकी टीमों का हाल

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मंगलवार की शाम मोहाली के न्यू पीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक मैच खेला गया। आरआर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब को उसके घर में हराया। पंजाब की सीजन की यह पहली हार थी।

Points Table: पंजाब को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची RR, सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, देखें बाकी टीमों का हाल

पीबीकेएस के दिए 223 रन के लक्ष्य को आरआर ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन बनाकर हासिल किया। 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाने वाले डोनोवन फरेरा प्लेयर ऑफ द मैच रहे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आइए देखते हैं कि पीबीकेएस और आरआर मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है।

पंजाब किंग्स टॉप पर मौजूद

पंजाब किंग्स आरआर से मिली हार के बावजूद 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। पंजाब पर जीत के बाद तीसरे स्थान पर है। आरआर के 9 मैचों से 12 अंक हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों में 10 अंक के साथ चौथे, गुजरात टाइटंस 8 मैचों से 8 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।

वैभव सूर्यवंशी के सिर पर ऑरेंज कैप

समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है। पंजाब किंग्सआरआर मैच के बाद ऑरेंज कैप में धारक में बदलाव हुआ है। ऑरेंज कैप एक बार फिर से आरआर के 15 साल के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज के पास चली गई है।

पंजाब के खिलाफ 16 गेंदों पर 43 रन बनाने वाले वैभव के 9 मैचों में 400 रन हो गए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 37 छक्के और 34 चौके निकले हैं। पर्पल कैप आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर ने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।

Leave a Reply