Raja Shivaji 1st Day Advance Booking: रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को रिलीज हो रही है और इस वक्त जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने शानदार रफ्तार पकड़ ली है।

बिना ब्लॉक सीट्स के फिल्म ने ऑल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में 1.10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर पहले दिन की एडवांस बुकिंग 1.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अब तक 42,700 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और देशभर में 1,105 शोज़ लगाए गए हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
मराठी और हिंदी वर्जन में अलग होगा रनटाइम
बुकिंग आंकड़ों के अलावा फिल्म की रनटाइम को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘राजा शिवाजी’ की मराठी और हिंदी वर्जन अलगअलग लंबाई के साथ रिलीज होगी। मराठी वर्जन का रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट 5 सेकंड है, जबकि हिंदी वर्जन 8 मिनट छोटा रखा गया है और इसकी लंबाई 3 घंटे 7 मिनट 5 सेकंड है। आमतौर पर मल्टीलैंग्वेज फिल्मों की लंबाई समान होती है, लेकिन इस फिल्म में खास रणनीति अपनाई गई है।
बताया जा रहा है कि रितेश देशमुख ने राष्ट्रीय दर्शकों के लिए कहानी को थोड़ा तेज और क्रिस्प रखा है, जबकि मराठी दर्शकों के लिए इतिहास और लोकल फ्लेवर को ज्यादा विस्तार से दिखाया गया है। यही अंतर फिल्म के ट्रेलर में भी नजर आया था। मराठी ट्रेलर 3 मिनट 5 सेकंड का था, जबकि हिंदी ट्रेलर 2 मिनट 59 सेकंड का रखा गया।
फिल्म के हिंदी वर्जन को CBFC ने 28 अप्रैल को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया। सेंसर बोर्ड ने कोई बड़े कट नहीं लगाए, सिर्फ यह सुझाव दिया कि चैप्टर्स, तारीखों, घटनाओं और लोकेशन्स के नाम हिंदी में स्पष्ट रूप से दिखाए जाएं।
एडवांस बुकिंग में मराठी वर्जन का दबदबा
मराठी : 1.05 करोड़ ग्रॉस | 40,070 टिकट | 992 शोज़
हिंदी : 4.50 लाख ग्रॉस | 2,667 टिकट | 113 शोज़
कुल टिकट बिक्री: 42,737
कुल ग्रॉस: 1.10 करोड़
बुकिंग के मामले में पुणे सबसे मजबूत सेंटर बनकर उभरा है, जहां दर्शकों की मांग को देखते हुए कई थिएटर्स ने सुबह 7 बजे के शो भी शुरू कर दिए हैं। मुंबई में भी टिकट बिक्री तेजी से बढ़ रही है। मल्टीप्लेक्स चेन में PVR Inox ने मराठी वर्जन के 10,000 टिकट बेचे हैं। इसके बाद मिराज सिनेमा , सिनेपोलीस और मूवीमैक्स का नंबर है।
फिल्म में रितेश देशमुख के साथ जिनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और फरदीन खान जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित यह फिल्म अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी मराठी फिल्मों में गिनी जा रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नए रिकॉर्ड बना सकती है।





