कहीं आईपीएल 2026 से बाहर न हो जाएं रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या ने दिया अपडेट

क्या इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आगे रोहित शर्मा खेलते नहीं दिखेंगे? यह सवाल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को टॉस के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के बयान के बाद बढ़ गया। हार्दिक से टॉस के दौरान रोहित शर्मा की वापसी के बारे में पूछा गया। हार्दिक ने कहा कि रोहित को वापसी में कुछ और मैच लगेंगे।

कहीं आईपीएल 2026 से बाहर न हो जाएं रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या ने दिया अपडेट

मुंबई इंडियंस 8 मैच खेल चुकी है। 12 अप्रैल को आखिरी बार रोहित शर्मा खेले थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हार्दिक पंड्या ने 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कहा था कि रोहित शर्मा कुछ मैच नहीं खेलेंगे। रोहित अबतक चार मैच में नहीं खेले हैं। मुंबई इंडियंस को अभी 6 मैच और खेलने हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोहित हुए थे रिटायर्ड हर्ट

पंड्या ने टॉस के दौरान कहा, ‘रोहित को कुछ और मैच लगेंगे। वह कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह उस स्तर पर नहीं पहुंच पाए हैं, जहां वह पहुंचना चाहते हैं। इसलिए टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं।’ रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग में दिक्कत के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 13 गेंदों के बाद रिटायर हर्ट होना पड़ा था। वह 13 गेंद र 19 रन बनाकर खेल रहे थे। मुंबई इंडियंस 241 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। उसे 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

रोहित शर्मा को कब हुई दिक्कत

रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान काफी सहज दिखे थे। वह मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के दौरान चौथे ओवर तक बिलकुल भी दिक्कत में नहीं दिखे। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर लंगड़ाते दिखे। अगले ओवर की शुरुआत से पहले उनका उपचार हुआ। इसके बाद भी रोहित परेशानी में दिखे और अगले ओवर की दूसरी ओवर गेंद के बाद पवेलियन लौट गए।

Leave a Reply