बंगाल में ममता बनर्जी को झटका! पोल ऑफ पोल्स में देखें किसको कितनी सीटें

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद बुधवार तमाम एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। अब तक आए 7 एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को सत्ता गंवानी पड़ेगी। हालांकि ये एग्जिट पोल के नतीजे हैं और असली नतीजों के लिए 4 मई तक का इंतजार करना पड़ेगा। आइए देखते हैं किस एग्जिट पोल में कौन आगेकौन पीछे

बंगाल में ममता बनर्जी को झटका! पोल ऑफ पोल्स में देखें किसको कितनी सीटें

दो चरणों में बंगाल की 294 सीटों पर वोटिंग हुई। इस बार मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की जिसका नतीजा हुई कि एक नया रिकॉर्ड बन गया। पूरे चुनाव के दौरान बीजेपी और टीएमसी की ओर से जमकर दावे किए गए। अब तक आए 7 एग्जिट पोल में से 5 एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है तो वहीं सिर्फ एक एग्जिट पोल में टीएमसी को बढ़त है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा एक एग्जिट पोल में कांटे का मुकाबला दिख रहा है।

एग्जिट पोल के आए नतीजे ही असली नतीजों में बदलते हैं तो यह बीजेपी के लिए बहुत बड़ी जीत होगी। साल 2014 में केंद्र में आने के बाद बीजेपी ने कई राज्यों में सरकार बनाई लेकिन बंगाल में अब जाकर पार्टी का सपना पूरा होता दिख रहा है। वहीं एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो यह ममता बनर्जी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। राज्य में टीएमसी का किला एग्जिट पोल नतीजों के हिसाब से ढहता हुआ दिख रहा है।

Leave a Reply