Putin का चौंकाने वाला फैसला, Red Square की Victory Day Parade में क्यों नहीं दिखेंगे रूसी टैंक?

नाजी जर्मनी की हार की 81वीं वर्षगांठ पर रूस में होने वाली पारंपरिक विजय परेड में इस साल सैन्य साजो सामान का प्रदर्शन नहीं होगा। रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
यह 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद पहली बार होगा जब नौ मई को मास्को के रेड स्क्वायर पर सैन्य साजो सामान का प्रदर्शन नहीं होगा। यह दिन रूस के लिए उत्सव के समान होता है, जब वह अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है।
मंत्रालय के बयान में सैन्य साजो सामान के काफिले और कैडेट को परेड से बाहर रखने का कारण ‘‘वर्तमान अभियानगत स्थिति’’ बताया गया है। बयान में इसका विस्तृत विवरण नहीं दिया गया।

Putin का चौंकाने वाला फैसला, Red Square की Victory Day Parade में क्यों नहीं दिखेंगे रूसी टैंक?

मंत्रालय ने बताया कि परेड में ‘‘विभिन्न उच्च सैन्य शिक्षण संस्थानों के कैडेट और रूसी सशस्त्र बलों की विभिन्न शाखाओं के कुछ सैनिक’’ शामिल होंगे। इसके साथ ही पारंपरिक सैन्य विमानों की उड़ानें भी होंगी।
पिछले साल की परेड रूस द्वारा यूक्रेन में सेना भेजे जाने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी परेड थी, जिसमें कई देशों के नेता मास्को पहुंचे थे। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको जैसे प्रमुख अतिथि शामिल थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

पिछले साल की परेड में 11,500 से अधिक सैनिक शामिल थे और 180 से ज्यादा सैन्य वाहन प्रदर्शित किए गए थे। इनमें टैंक, बख्तरबंद सैन्य वाहन और तोपखाने शामिल थे, जिनका यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा यार्स परमाणुसक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर और ड्रोन भी प्रदर्शित किए गए थे। रेड स्क्वायर के ऊपर लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी थी।
पुतिन ने सात मई से 72 घंटे के एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की है। यूक्रेनी ड्रोन हमलों को रोकने के प्रयास में अधिकारियों ने कई दिनों तक मास्को में सेलफोन इंटरनेट को अवरुद्ध कर दिया।
वर्ष 2023 में यह परेड अपेक्षाकृत सीमित स्तर पर आयोजित की गई थी, जिसमें कम संख्या में सैनिक और सैन्य उपकरण प्रदर्शित किए गए थे।

Leave a Reply