Buddha Purnima Special Remedies: 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। यह शुभ तिथि हिंदू और बौद्ध दोनों धर्मों में विशेष महत्व रखती है। धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, इसी दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने महात्मा बुद्ध के रूप में अवतार लिया था।

सनातन और बौद्ध धर्मों में बुद्ध पूर्णिमा का महत्व
धर्मग्रथों में का बड़ा महत्व बताया गया हैं। इसलिए इस दिन सनातन धर्म में विश्वास रखने वाले लोग बुद्ध देव की विशेष पूजाअर्चना करते हैं और उनके उपदेशों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा मां लक्ष्मी को समर्पित
धर्म शास्त्रों में वैशाख मास की बुद्ध पूर्णिमा धनऐश्वर्य की प्राप्ति और सुखसमृद्धि के लिए भी खास होती हैं। मान्यता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन कुछ शुभ चीजों को घर में लाने से सुखसमृद्धि और धनदौलत बढ़ती है। ऐसा इसलिए क्योंकि तिथि धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित भी माना गया हैं।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन किन चीजों को घर लाना शुभ
-
पीतल का हाथी
ज्योतिषशास्त्र में बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीतल का हाथी खरीदकर घर लाना शुभ बताया गया हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और परिवार में सुखशांति बनी रहती है। पीतल के हाथी को मुख्य दरवाजे के पास अंदर की ओर रखना चाहिए।
-
भगवान बुद्ध की प्रतिमा
इस दिन पीतल का हाथी खरीदने के अलावा,भगवान बुद्ध की प्रतिमा लाना भी शुभ होता है। महात्मा बुद्ध की मूर्ति शांति और सकारात्मक सोच का प्रतीक होती है। मान्यता है कि इसे घर में रखने से तनाव कम होता है और मन शांत रहता रहता है।
-
कौड़ी
धर्म शास्त्रों में कौड़ी धन और समृद्धि का प्रतीक बताया गया है ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा के दिन कौड़ी घर लाना शुभ होता है। इसे माता लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर घर में कौड़ी रखने से बरकत बनी रहती है और नहीं होती। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखना चाहिए।
-
श्री यंत्र
श्रीयंत्र धन और समृद्धि का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसमें माता लक्ष्मी का वास होता है। बुद्ध पूर्णिमा के दिन इसे घर में स्थापित करने से धनलाभ और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसे पूजा घर में रखकर नियमित पूजा करना शुभ माना जाता है।





