‘क्रिकेट को पहुंचाया बहुत बड़ा नुकसान…’ शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Shakib Al Hasan Statement on Bangladesh Goverment: बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस समय नेशनल टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह दुनिया भर की टी20 लीग्स में खेलते नजर आते हैं। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के हटने के फैसले ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। इस मुद्दे पर अब शाकिब अल हसन ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं।

‘क्रिकेट को पहुंचाया बहुत बड़ा नुकसान…’ शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

दरअसल, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था। इस फैसले को लेकर देश और क्रिकेट फैंस के बीच काफी चर्चा हुई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस कदम को लेकर चिंता जताई, क्योंकि इससे टीम को बड़े मंच पर खेलने का मौका नहीं मिल पाया।

क्रिकेट के लिए बड़ा नुकसान शाकिर अल हसन

शाकिब अल हसन ने इस फैसले को बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने कहा कि एक क्रिकेट प्रेमी देश होने के नाते यह बेहद निराशाजनक है कि टीम वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकी। उनके मुताबिक, यह फैसला खिलाड़ियों और फैंस दोनों के लिए एक बड़ी चूक है, क्योंकि हर कोई अपने देश को विश्व कप में खेलते देखना चाहता है।

भारतबांग्लादेश रिश्तों पर भी बोले

शाकिब ने इस दौरान भारत और के रिश्तों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंध बेहतर होने चाहिए और इसके लिए द्विपक्षीय सीरीज अहम भूमिका निभा सकती है। उनका मानना है कि भविष्य में दोनों टीमों के बीच और ज्यादा मुकाबले होने चाहिए, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।

ने आखिरी बार 2024 में बांग्लादेश के लिए इंटरनेशनल मैच खेला था। वह लंबे समय से टीम से बाहर हैं और फिलहाल अमेरिका में रह रहे हैं। अपने शानदार करियर में शाकिब ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टेस्ट में उन्होंने 4600 से ज्यादा रन और 246 विकेट लिए हैं, जबकि वनडे में 7500 से अधिक रन और 300 से ज्यादा विकेट उनके नाम हैं। टी20 में भी उन्होंने 2500 से ज्यादा रन और 149 विकेट लेकर खुद को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में साबित किया है।

Leave a Reply