इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया। आईपीएल में चौथी बार 240 से ज्यादा लक्ष्य हासिल हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की। उसने पंजाब किंग्स की बराबरी कर ली। वह भी 2 बार 240 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर चुकी है। आईपीएल 2026 में दूसरी बार 240 का लक्ष्य हासिल हुआ। इससे पहले पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 का लक्ष्य हासिल किया था। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज था।

। यह आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रन चेज था। पहले और दूसरे पायदान पर पंजाब किंग्स है। सनराइजर्स हैदराबाद दूसरा सबसे बड़ा चेज था। पंजाब किंग्स ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2024 में 262 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। सनराइजर्स हैदराबाद 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 246 रनों का लक्ष्य हासिल कर चुकी है।
200 से ज्यादा का लक्ष्य हुआ न्यू नॉर्मल
आईपीएल में 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करना न्यू नॉर्मल हो गया है। आईपीएल 2026 में 10वीं 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। इससे पहले 2025 में 9, 2023 में 8 और 2024 में 6 बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मुंबई इंडियंस 200 से ज्यादा के लक्ष्य का दूसरी बार बचाव नहीं कर पाई। वह 21 में से 19 मैच जीती है। इससे पहले आईपीएल 2025 में क्वालिफायर2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 200 से ज्यादा के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए।
सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे पायदान पर
सनराइजर्स हैदराबाद ने इस जीत के साथ आईपीएल 2026 के अंक तालिका में छलांग लगाई। वह 12 अंक के साथ तीसरे पायदान पर पहुंची। पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ शीर्ष पर है। मुंबई इंडियंस 8 मैच में 4 के साथ 9वें नंबर पर है।





