EPFO: पीएफ क्लेम रिजेक्शन का झंझट खत्म! बस इन 7 बातों का रखें ध्यान और सीधे खाते में आएगा पैसा!

प्रॉविडेंट फंड निकालते समय क्लेम रिजेक्ट होना कई कर्मचारियों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है. अक्सर यह समस्या किसी तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि छोटीछोटी गलतियों की वजह से होती है. EPFO के अनुसार, सही जानकारी और प्रोसेस फॉलो करने से क्लेम आसानी से पास हो सकता है. अगर आप भी PF निकालने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप रिजेक्शन से बच सकते हैं और पैसा सीधे अपने खाते में पा सकते हैं.

EPFO: पीएफ क्लेम रिजेक्शन का झंझट खत्म! बस इन 7 बातों का रखें ध्यान और सीधे खाते में आएगा पैसा!

PF क्लेम रिजेक्शन आज भी लाखों कर्मचारियों के लिए एक आम समस्या बनी हुई है, लेकिन EPFO की गाइडलाइंस को सही तरीके से अपनाकर इसे आसानी से टाला जा सकता है. आइए आपको उन 7 जरूरी बातों के बारे में बताते हैं, जिनका आपको ध्यान रखना है.

  1. सबसे पहला और अहम नियम है. आपका UAN एक्टिव और आधार से लिंक होना चाहिए. इसके साथ ही नाम, जन्मतिथि और जेंडर जैसी डिटेल्स EPFO, Aadhaar और बैंक रिकॉर्ड में एक जैसी होनी जरूरी है. किसी भी तरह का मिसमैच क्लेम रिजेक्ट करा सकता है.
  2. दूसरा महत्वपूर्ण पहलू बैंक डिटेल्स का है. आपका बैंक अकाउंट एक्टिव होना चाहिए और सही IFSC कोड के साथ UAN से जुड़ा होना चाहिए. बैंक मर्जर के बाद बदले IFSC को अपडेट न करने से भी क्लेम अटक जाता है. वहीं, अगर नौकरी की अवधि 5 साल से कम है, तो PAN लिंक करना जरूरी है, वरना ज्यादा TDS कट सकता है.
  3. तीसरी बड़ी वजह एम्प्लॉयर वेरिफिकेशन है. कई बार कर्मचारी ऑनलाइन क्लेम तो कर देते हैं, लेकिन एम्प्लॉयर से KYC अप्रूवल नहीं होता या समय पर दस्तावेज जमा नहीं किए जाते. EPFO के नियम के मुताबिक, क्लेम फाइल करने के 15 दिनों के भीतर जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है.
  4. चौथा, नौकरी बदलने के बाद पुराने PF अकाउंट्स को नए UAN में मर्ज करना बेहद जरूरी है. ऐसा न करने पर रिकॉर्ड अधूरा रह जाता है और क्लेम रिजेक्ट हो सकता है.
  5. पांचवां, क्लेम फॉर्म सही तरीके से भरना जरूरी है. छोटीसी गलती भी बड़ी परेशानी बन सकती है.
  6. छठवी बात जो ध्यान में रखनी है वह यह है कि सही क्लेम टाइप चुनना जरूरी है. जैसे फुल विड्रॉल, पार्ट विड्रॉल या पेंशन. गलत विकल्प चुनने पर आवेदन खारिज हो सकता है.
  7. सातवां और अंतिम टिप है क्लेम स्टेटस को नियमित रूप से चेक करते रहें. EPFO पोर्टल पर Know Your Claim Status फीचर से आप समस्या की सही वजह जान सकते हैं और उसे ठीक कर सकते हैं.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply