नींबू एक तरह का ऑलराउंडर है क्योंकि ये न सिर्फ हमारी खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि ये स्किन को फायदा पहुंचाने समेत कई काम आता है. पर क्या आप जानते हैं कि इससे जुड़े कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स को अपनाकर घर के कई काम आसान किए जा सकते हैं. जानें….

शेफ पंकज भदौरिया ने एक रील शेयर की जिसमें उन्होंने नींबू से जुड़े 5 हैक्स शेयर किए. इसमें पहला है कि हमेशा नींबू को खरीदते हुए इसकी स्किन पर फोकस करें. नींबू को खरीदते वक्त ध्यान देना चाहिए इसका छिलका पतला हो. इससे पता चलता है कि इसमें नॉर्मल से ज्यादा रस है.
नींबू को स्टोर करने में भी लोग गलती करते हैं. लोग इसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. पंकज भदौरिया बताती हैं कि इसे हमेशा पानी में भिगोकर रखें. इस तरह ये लंबे समय तक फ्रेश रहते हैं और इनमें जूस भी बना रहता है.
ज्यादा जूस निकालने के लिए नींबू को 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करें. इससे ज्यादा जूस निकलता है. ऐसा करने से टाइट नींबू भी सॉफ्ट हो जाता है और आपको बेस्ट रिजल्ट मिलते हैं. हल्का गर्म करने से नींबू के अंदर की झिल्लियां नरम हो जाती हैं और जूस आसानी से निकलता है.
अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो भी आप इसके अंदरूनी हिस्से को आप बिना मेहनत के सॉफ्ट बना सकते हैं. इसके लिए पूरा नींबू को किचन की स्लैब पर रखें और इस पर हथेली रखकर गोलगोल घुमाएं. इससे भी नींबू से ज्यादा रस निकलता है.
अगर आप नींबू को यूज करने के बाद इसके छिलकों को फेंक देते हैं तो ये गलती भूल से भी न करें. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इन्हें विनेगर के पानी में उबालें और फिर क्लीनर के तौर पर यूज करें. आप किचन की स्लैब, चूल्हा या घर के शीशे आसानी से साफ हो सकते हैं. आप विनेगर और नींबू के पानी को स्प्रे में डालकर घर की कई चीजें साफ कर सकते हैं.





