गर्मियों में लोग कोल्ड ड्रिंक पीना काफी पसंद करते हैं. कोई फंक्शन हो या घर पर मेहमान आने पर कोल्ड ड्रिंक भी परोसी जाती है. कुछ लोग कोल्ड ड्रिंक के साथ चिप्स खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान कर सकता है. ऐसा क्यों है इस बारे में जानने के लिए हमने दिल्ली AIIMS की चीफ डायटिशियन डॉ. परमीत कौर से बातचीत की है.

डॉ कौर बताती हैं कि इस समय देश के कई राज्यों में ज्यादा गर्मी पड़ रही है. लू का भी खतरा है. ऐसे में सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. इस मौसम में आपको खानपान पर विशेष ध्यान देना है. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लिक्विड डाइट लेते रहना है, लेकिन इस मौसम में कोल्ड ड्रिंक के साथ चिप्स खाने से बचें. ऐसा इसलिए क्योंकिआम तौर पर लोग मानते हैं कि गर्मियों में पीने से उनकी प्यास बुझती है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक शरीर को डिहाइड्रेट कर सकती है. कोल्ड ड्रिंक में हाई शुगर होती है, जो लोग इसको साथ चिप्स खाते हैं उनके शरीर में ये फूड कॉम्बिनेशन पानी की कमी को बढ़ा सकता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगाड़ सकता है.
डिहाइड्रेशन का खतरा क्यों है
डॉ परमीत बताती हैं कि गर्मी में शरीर को hydration की जरूरत होती है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक प्यास बुझाने के बजाय कई बार dehydration बढ़ा सकती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कैफीन और ज्यादा शुगर शरीर से पानी खींच सकते हैं। वहीं नमकीन चिप्स और ज्यादा प्यास लगाते हैं, जिससे पानी की कमी और बढ़ सकती है.
चिप्स में काफी मात्रा में नमक और ट्रास फैट होता है. ये सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं. इनके नियमित सेवन से मोटापा बढ़ने का रिस्क हो सकता है.
क्या बेहतर विकल्प हो सकते हैं?
कोल्ड ड्रिंक की जगह नारियल पानी या नींबू पानी पीना अच्छा है. सबसे बेहतर तो यह है कि आप घर में ही ओआरएस बना लें. इसके लिए 1 लीटर पानी में 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक डालें और दिनभर इसको कुछ कुछ गैप में पीते रहें. इस मौसम में बिना प्यास के भी पानी पीते रहें, ताकि शरीर हाईड्रेट रहे. इसके अलावा आप चिप्स की जगह रोस्टीड मखाने खा सकते हैं और सीजन में आने वाले फल जैसे तरबूज, खरबूज भी खाना काफी फायदेमंद है.





