पैरों की एड़ियां फटने की समस्या अक्सर लोगों को सर्दियों में ज्यादा होती है, लेकिन कई बार ये दिक्कत गर्मी में भी बढ़ जाती है। सही से पैरों की देखभाल न करने, धूलमिट्टी के ज्यादा संपर्क में आने से यह समस्या होने लगती है। शरीर में विटामिन E, विटामिन C और विटामिन B3 की कमी होने से भी पैर फट सकते हैं।

इन विटामिन के अलावा, जिंक और आयरन की कमी भी त्वचा को रूखा बनाकर एड़ियों के फटने का कारण बन सकती है। इससे पैर न केवल बहुत ज्यादा शुष्क हो जाते हैं बल्कि कई बार इससे एड़ियों में दरारें भी हो जाती हैं। अगर इनका ख्याल न रखा जाए तो धीरेधीरे ये इतनी बढ़ जाती हैं कि पैरों में मोजे पहनना भी मुश्किल हो जाता है। आइए जानें इसके बारे में।
पैर की एड़ियां फटने पर बरतें ये सावधानी
जब भी पैर की एड़ियां फटने लगे तो आपको कुछ सावधानी बरतनी चाहिए। पैरों को देखभाल की जरूरत होती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह न करने पर समस्या बढ़ सकती है। इसके लिए सबसे जरूरी है स्क्रबिंग। इसे करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गुनगुना पानी लें। फिर अब पैरों को इसमें डालकर थोड़ी देर के लिए बैठ जाएं। इसके बाद एड़ियों के डेड स्किन सेल्स फूल जाते हैं। फिर पैरों को बाहर निकालकर एड़ियों पर अच्छे से स्क्रबिंग करें। ऐसा करने से डेड स्किन सेल्स आसानी से रिमूव होने लगेंगे। साथ ही आपकी एड़ियों का क्रैक ठीक होने लगेगा।
शहद लगाएं
गर्मियों में अगर पैरों की एड़ियां फट रही हैं तो आप शहद अप्लाई कर सकते हैं। यह एड़ियों को मॉइश्चराइजर करने का काम करता है। इसके लिए एक बाल्टी पानी में शहद मिलाएं। फिर इस पानी में 1520 मिनट तक पैरों को डालकर रखें। फिर स्क्रब करें और एड़ियों को धो लें।
ग्लिसरीन और नींबू लगाएं
अगर गर्म मौसम में भी आपके पौरें की एड़ियां फट रही हैं तो ग्लिसरीन और नींबू का मिक्चर लगा सकती हैं। यह एड़ियों के लिए क्रैक क्रीम की तरह काम करता है। ग्लिसरीन और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बनाएं और रोज रात को सोने से पहले इस पेस्ट को एड़ियों पर अप्लाई करें।





