गर्मी के मौसम में ऐसे भोजन की सलाह दी जाती है जो शरीर को हल्का रखे, आसानी से पच जाए और लंबे समय तक ऊर्जा भी प्रदान करे। इस मौसम में तेज धूप और पसीने की वजह से शरीर जल्दी थक जाता है, इसलिए भारी, तैलीय और मसालेदार खाने से बचना चाहिए। गर्मी में हल्का और संतुलित भोजन जैसे दही, छाछ, सलाद, ताजे फल, खीरा, तरबूज और नींबू पानी को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। ये न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाते हैं। यहां पर आठ ऐसे फूड्स के बारे में बताया गया है जो गर्मी के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करते हैं।

1 आम पन्ना
आम पन्ना का सेवन गर्मी के मौसम में खासतौर पर किया जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। खट्टा, मीठा और हल्के मसालों से बना आम पन्ना में इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। कच्चा आम शरीर को ठंडक देता है।
2 दही चावल
दही चावल का खासतौर से गर्मी के मौसम में सेवन किया जाता है। पके हुए चावल में हल्दी, जीरा पाउडर, नमक और हींग जैसे मिलाकर बनाया जाता है, जो पेट के लिए हल्का होता है और शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडक प्रदान करने में मदद करता है।
3 पुदीना छाछ
गर्मियों के मौसम में बनाए जाने वाले पेय पदार्थों में से एक पुदीना छाछ भी है, जो शरीर को ठंडक प्रदान करने और लू से बचाने में मदद करता है। छाछ शरीर को हाइड्रेट रखती है और पुदीना पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।
4 सलाद
गर्मियों के मौसम में कई सब्जियों का सलाद बनाकर भी खाने की सलाह दी जाती है। खीरा, टमाटर, प्याज और नींबू के रस से बना सलाद शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। साथ ही लू से बचाने में मदद करता है।
5 आम और दही की आइसक्रीम
जब गर्मी में कुछ मीठा खाने का मन करे तो आम और दही मिलाकर आइसक्रीम बना सकते हैं। इसके लिए पके आम का गूदा, दही और थोड़ी चीनी मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें और फिर इस मिश्रण को मोल्ड में डालकर 56 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
- 6 नींबू चावल
नींबू चावल दक्षिण भारत में काफी लोकप्रिय है। नींबू चावल खट्टा, स्वादिष्ट और आसानी से पचने वाला होता है, जो गर्मियों में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर जैसे मसाले भी मिला सकते हैं।
7 पुदीना चावल
चावल में पुदीना का पेस्ट, हरी मिर्च और हल्के मसाले मिलाकर बनाया जाता है। ये शरीर को ताजगी देने और पेट के लिए हल्का होता है।
गर्मी के मौसम में इन्हें आप हफ्ते में किसी भी दिन बनाकर खा सकते हैं या हर दिन अलगअलग रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जिससे आप पूरी गर्मी डिहाइड्रेशन, लू और अन्य कई समस्याओं से बच सकते हैं।





