क्या 1 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार, आखिर क्यों नहीं होगा कारोबार?

भारत के शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अहम खबर है. शुक्रवार 1 मई को देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज शनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पूरी तरह बंद रहेंगे. यह छुट्टी महाराष्ट्र दिवस के मौके पर दी जा रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दिन शेयर बाजार में किसी भी तरह की खरीदफरोख्त नहीं होगी. यानी निवेशक इक्विटी , डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग से जुड़े सौदे नहीं कर पाएंगे. इसका मतलब है कि पूरे दिन बाजार में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.

क्या 1 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार, आखिर क्यों नहीं होगा कारोबार?

MCX और NCDEX का क्या रहेगा हाल?

कमोडिटी बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सुबह का सेशन बंद रहेगा. लेकिन राहत की बात यह है कि शाम का सेशन सामान्य रूप से चालू रहेगा. वहीं दूसरी ओर, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पूरे दिन के लिए बंद रहेगा. यानी इस एक्सचेंज में सुबह और शाम दोनों सेशन में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी.

2026 में आगे कबकब बंद रहेगा बाजार?

साल 2026 में शेयर बाजार में कुल मिलाकर करीब 9 और छुट्टियां निर्धारित हैं. मई महीने में ही दो छुट्टियां रहेंगी पहली 1 मई और दूसरी 28 मई इसके बाद 26 जून को मुहर्रम के कारण बाजार बंद रहेगा. जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं होगी, यानी इन महीनों में बाजार लगातार खुले रहेंगे. सितंबर और दिसंबर में एकएक छुट्टी रहेगी, जबकि अक्टूबर और नवंबर में दोदो छुट्टियां पड़ेंगी.

आने वाली बड़ी मार्केट छुट्टियां

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

बाजार बंद रहने के कारण निवेशक इस दिन कोई नई ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे. हालांकि, यह दिन निवेशकों के लिए अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करने और आने वाले ट्रेडिंग दिनों की रणनीति बनाने का अच्छा मौका हो सकता है.

Leave a Reply