गांव में बनने वाले में आम पन्ना में पड़ती हैं ये चीजें, देसी स्टाइल में बनाने के लिए नोट करें रेसिपी

गर्मियां आते ही आम से बने ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ जाती है। इनमें से एक है आम का पन्ना। यह कई तरह से बनाया जाता है, लेकिन क्या कभी आपने गांव में बनने वाले देसी स्टाइल आम के पन्ने का स्वाद चखा है। अगर नहीं तो यहां बताई गईं 2 रेसिपी आपके लिए हैं। आम का पन्ना ट्रेडिशनल इंडियन समर ड्रिंक है। यह न केवल शरीर को ठंडा रखता है बल्कि पाचन के लिए भी अच्छा होता है। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। यह स्किन के साथसाथ पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं लू से बचाने में मदद करता है।

गांव में बनने वाले में आम पन्ना में पड़ती हैं ये चीजें, देसी स्टाइल में बनाने के लिए नोट करें रेसिपी

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1012 आम
1 कटोरी चीनी
1 गिलास दूध पका हुआ

अगर आपको आसान तरीके से आम का पन्ना बनाना है तो उसके लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धो लें। फिर इसे भगोने में रखें। इसके बाद सभी आम को एकएक करके ऊपर से तोड़कर निचोड़ लें। इसका सारा रस दूसरे बर्तन में पलट दें। फिर 1 गिलास पानी डालकर दोबारा उन आमों को निचोड़ लें। ऐसा करने से अब जो भी रस निकले उसे भी आपको उसी में मिला देना। फिर चीनी मिलाकर रख दें। आप चाहें तो चीनी जगह गुड़ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं दूध को भी आमरस में मिलाएं। आप चाहें तो दूध स्किप भी कर सकती हैं। अगर आपको यह इसमें पसंद नहीं है। अब एक स्पून से चीनी और दूध को अच्छे से मिक्स करें। लीजिए तैयार है देसी स्टाइल आम पन्ना।

दूसरा तरीका

बनाने के लिए जरूरी चीजें

2 कच्चे आम
2 बड़े चम्मच पुदीने के पत्ते
1/2 कप चीनी
1 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च का पाउडर
स्वादानुसार नमक
कुछ बर्फ के टुकड़े
आवश्यकतानुसार पानी

इस रेसिपी से बना आम पन्ना भी स्वाद में बहुत अच्छा लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से रोस्ट कर लें। फिर आपको आम को थोड़ा ठंडा होने देना है। फिर इसके छिलके को उतार लें। फिर आम के पल्प को जार में पुदीने के पत्ते और बाकी के मसालों के साथ डाल कर बिना पानी के अच्छे से पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण को एक बाउल में निकल लें। फिर स्वाद के अनुसार नमक, चीनी और पानी मिलाएं। अब एक सर्विंग गिलास में बर्फ के कुछ टुकड़े डाल कर तैयार आम पन्ना को डाले और पुदीने के पत्ते से सजा कर ठंडा ठंडा सर्व करें।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply