UttarPradesh: लखनऊ में चल रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान महिला आरक्षण से जुड़े निंदा प्रस्ताव को लेकर सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला। जैसे ही यह प्रस्ताव चर्चा के लिए लाया गया, विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया और सदन के भीतर नारेबाजी भी किया।

बता दें, विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रस्ताव को जिस तरीके से प्रस्तुत किया गया है, उसमें पारदर्शिता की कमी है और यह जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है। हालांकि, सत्ता पक्ष के समर्थन से यह प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया। इस दौरान सदन में शोरशराबा और तीखी बहस का माहौल बना रहा। इसके बाद कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी गई।
पूरा घटनाक्रम सदन में राजनीतिक तनाव को दर्शाता है, जहां महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति नहीं बन पाई। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस पूरे सत्र में महिला सशक्तिकरण और आरक्षण को लेकर चर्चा लगातार सुर्खियों में बनी रही।





