इस हफ्ते सोशल मीडिया पर राहुल रॉय के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिन्हें देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान रह गए। 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बने राहुल इन वीडियोज में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ इंस्टाग्राम रील्स करते नजर आए।

इन क्लिप्स में वह अपनी आइकॉनिक फिल्मों के गानों जैसे ‘आशिकी’ और ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ पर रोमांटिक अंदाज में परफॉर्म करते दिखे।
इन वीडियोज पर सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां कुछ यूजर्स ने उनकी हालत को लेकर चिंता जताई, वहीं कई लोगों ने इसे क्रिंज बताते हुए मजाक भी उड़ाया।
इन प्रतिक्रियाओं के बीच राहुल रॉय ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग उनकी सादगी या संघर्ष का मजाक उड़ा रहे हैं।
राहुल ने लिखा, “मैं अपना काम ईमानदारी और सादगी से करता हूं। मुझे कुछ पुराने कानूनी मामलों का खर्च उठाना है, जो मेरे ब्रेन स्ट्रोक से पहले के हैं। अगर आप सच में चिंतित हैं, तो मुझे अच्छा और सम्मानजनक काम दिलाने में मदद करें, ताकि मैं इन मामलों का खर्च चुका सकूं।”
उन्होंने आगे कहा, “ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मैं जब तक जिंदा हूं, काम करना चाहता हूं। इससे मेरा दिमाग सक्रिय रहता है और मुझे जिंदगी में उद्देश्य का एहसास होता है। हां, कभीकभी तकलीफ होती है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।”
राहुल के इस संदेश के बाद कई सेलेब्स और फैंस उनके समर्थन में सामने आए। कोरियोग्राफरफिल्ममेकर फराह खान ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं एक्टरहोस्ट मनीष पॉल ने लिखा, “प्यार और सम्मान, आप और मजबूत बनें।”
हालांकि, इससे पहले वायरल हुए वीडियो पर कई यूजर्स ने अटकलें भी लगाईं और ट्रोलिंग की। कुछ ने यहां तक कह दिया कि “उन्हें इस रील के लिए ड्रग दिया गया है”, तो कुछ ने उनकी स्थिति पर सवाल उठाए।
बता दें कि राहुल रॉय हाल के दिनों में कई बार सुर्खियों में रहे हैं। कभी मुंबई के वर्सोवा में सूटकेस लेकर चलते हुए, तो कभी बिहार के बिक्रमगंज में एक शादी समारोह में गिटार बजाते और ‘आशिकी’ का गाना गाते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था।
राहुल रॉय ने महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘जुनून’, ‘गुमरा’ और ‘प्यार का साया’ जैसी फिल्मों में काम किया, हालांकि वह अपनी पहली फिल्म जैसी सफलता दोहरा नहीं पाए
साल 2007 में वह ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन के विनर बने और फिर से चर्चा में आए। 2020 में लद्दाख में शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाल ही में वह फिल्म ‘आगरा’ में नजर आए, जो इस वक्त प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।





