सोहा अली खान को जेनेटिक कारण से है हार्ट डिजीज का खतरा, शेयर की रिपोर्ट, एक्सपर्ट से जानें क्यों खतरनाक है हाई कोलेस्ट्रॉल

फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल के पीछे कई बार ऐसा सच छिपा होता हैं जो हैरान कर देता हैं। हाल ही में 47 वर्षीय Soha Ali Khan ने अपनी लेटेस्ट ब्लड टेस्ट रिपोर्ट का खुलासा किया। सोहा की रिपोर्ट में  LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल कम है और HDL यानी अच्छा कोलेस्ट्रॉल ज्यादा है, जो अच्छी बात है। लेकिन उनकी रिपोर्ट में एक ऐसा जीन पाया गया है जो उन्हें दिल की बीमारी के प्रति आनुवंशिक रूप से संवेदनशील बनाता है। सोहा ने बताया इस एक खास ‘जीन’ के कारण उन्हें दिल की बीमारियों का गंभीर खतरा है,जिसके चलते उन्हें अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल बेहद कम रखना पड़ता है।

सोहा अली खान को जेनेटिक कारण से है हार्ट डिजीज का खतरा, शेयर की रिपोर्ट, एक्सपर्ट से जानें क्यों खतरनाक है हाई कोलेस्ट्रॉल

सोहा ने बताया कि वो हेल्दी खाने में विश्वास करती हैं। उनकी डाइट ताजे खाने, लीन प्रोटीन और सही फैट्स पर आधारित होती है। एक समय था जब हम सभी वेजिटेबल ऑयल इस्तेमाल करते थे, लेकिन उनके पति कुणाल ने कहा कि डाइट में इन तेल की जगह सीड ऑयल्स का इस्तेमाल करो। सोहा ने अपने यूट्यूब पॉडकास्ट पर शेफ रणवीर बराड़ और गरिमा अरोड़ा को बताया उनकी ब्लड रिपोर्ट में हार्ट डिजीज का जेनेटिक कनेक्शन मिला है, अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्या है यह जेनेटिक कनेक्शन? आइए डॉक्टर से जानते हैं सोहा की रिपोर्ट की सच्चाई।

क्या है सोहा की रिपोर्ट में?

मुंबई सेंट्रल स्थित वोकहार्ट हॉस्पिटल्स के कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पारिन सांगोई ने बताया कि आनुवंशिक प्रवृत्ति का अर्थ है कि शरीर में हृदय संबंधी समस्याओं के विकसित होने की संभावना ज्यादा हो सकती है। भले ही नियमित रिपोर्ट ठीक दिखें। ऐसे मामलों में कोलेस्ट्रॉल जैसे कारकों को अधिक सख्ती से कंट्रोल करना पड़ता। किसी व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल स्तर सामान्य या अच्छा हो सकता है, लेकिन दीर्घकालिक जोखिम को कम करने के लिए इसे कम करना जरूरी हो सकता है। डॉ. सांगोई के मुताबिक अब ज्यादा लोग यह समझने लगे हैं कि कोलेस्ट्रॉल की रिपोर्ट अच्छी है तो दिल को खतरा नहीं है। लेकिन सिर्फ अच्छी रिपोर्ट्स होने का मतलब यह नहीं कि दिल पूरी तरह सुरक्षित है। जेनेटिक्स कारण भी हार्ट हेल्थ पर बड़ा असर डाल सकता हैं। यही वजह है कि लोग अब ज्यादा अनुशासित लाइफस्टाइल और सोचसमझकर खानपान अपनाने लगे हैं।

अगर LDL कम और HDL ज्यादा है तब भी चिंता की बात है?

 एक्सपर्ट ने बताया LDL कोलेस्ट्रॉल कम और HDL ज्यादा है होना अच्छी बात है लेकिन अगर किसी व्यक्ति में जेनेटिक या पारिवारिक जोखिम मौजूद हो तो कोलेस्ट्रॉल का लक्ष्य और भी कम रखा जाता है। एक्सपर्ट ने बताया कोलेस्ट्रॉल को लेकर पहले से सतर्क रहना भविष्य की जटिलताओं को रोकने का तरीका है।

क्या मेडिटेरेनियन जैसी हेल्दी डाइट मदद करती है?

डॉ. सांगोई का कहना है कि ताजे खाद्य पदार्थों, लीन प्रोटीन, नट्स, सीड्स और हेल्दी फैट्स पर आधारित डाइट दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने, सूजन कम करने और शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। एक्सपर्ट ने बताया कभीकभार हेल्दी खाना खाने से ज्यादा जरूरी है लगातार अच्छी डाइट को फॉलो किया जाए।

क्या सीड ऑयल्स बेहतर होते हैं?

सोहा अली खान सीड्स ऑयल का सेवन करती हैं, अब सवाल ये उठता है कि क्या सीड्स ऑयल का सेवन करना सेहत के लिए उपयोगी होता है। डॉक्टर के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण बात तेल का सीमित मात्रा में इस्तेमाल और सही फैट प्रोफाइल वाले तेल को चुनना है। एक्सपर्ट ने बताया ज्यादा प्रोसेस्ड या बारबार गर्म किए गए तेलों की बजाय ताजे तेलों का इस्तेमाल करना बेहतर है।

ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल या अन्य संतुलित विकल्पों को बदलबदलकर इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार तेल का प्रकार जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही जरूरी यह भी है कि उसे कैसे इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉ. सांगोई ने बताया अगर किसी को भी जेनेटिक्स कराण जुड़ा हुआ है तो नियमित हेल्थ चेकअप, छोटाछोटा लाइफस्टाइल सुधार और जागरूकता ही सबसे बड़ा फायदा बन जाता हैं।

डिस्क्लेमर: जेनेटिक बीमारियों का इलाज और कोलेस्ट्रॉल का स्तर हर व्यक्ति के लिए अलग हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना कोई बदलाव न करें।

Leave a Reply