चॉकलेट दिलाने के बहाने 5 साल की बच्ची को शौचालय में ले गया टीचर, की गंदी हरकत; गिरफ्तार

बलिया: यूपी के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिवान कला स्थित एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पर छात्रा के साथ यौनाचार करने के आरोप लगे हैं। इस घिनौनी वारदात की खबर फैलते ही इलाके में भारी तनाव फैल गया और हड़कंप मच गया। ​मिली जानकारी के अनुसार, सिवान कला स्कूल में तैनात आरोपी प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी पिछले काफी समय से मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा था।

चॉकलेट दिलाने के बहाने 5 साल की बच्ची को शौचालय में ले गया टीचर, की गंदी हरकत; गिरफ्तार

स्कूल के टॉयलेट में की गंदी हरकत

आरोप है कि वह बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने फुसलाकर स्कूल के शौचालय में ले जाता था और वहां उसके साथ गलत हरकत को अंजाम देता था। ​बच्ची की हालत और उसके द्वारा परिजनों को आपबीती बताए जाने के बाद मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं ​घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक फैजुल्लाह अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक गुप्ता ने कहा, “पीड़ित बच्ची की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” बता दें कि ​एक मासूम बच्ची के साथ हुए इस जघन्य अपराध के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।

Leave a Reply