आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का जलवा देख हर कोई उन्हीं की चर्चा कर रहा है। कहीं चर्चा उनके टीम इंडिया में डब्यू पर हो रही है तो कहीं उनके रिकॉर्ड्स पर चर्चा जारी है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है जिसके टूटने की अब चर्चा तेज हैं और वैभव वह कमाल कर सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज ने लगाए हैं। अगर आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड की बात करें तो 2012 से क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा नहीं है।

क्रिस गेल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले 13 साल से यह रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब चर्चा है कि वैभव सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। दरअसल गेल ने 2012 आईपीएल में 59 छक्के पूरे सीजन में 15 मैच खेलते हुए लगाए थे। वैभव में अभी तक 9 मैचों में 37 छक्के लगा चुके हैं। अभी राजस्थान के कम से कम 5 लीग मैच बाकी हैं और अगर टीम प्लेऑफ में पहुंची तो एक या दो मैच खेल सकती है।
वैभव ने की पंत और डिविलियर्स की बराबरी
वैभव ने इस सीजन में 9 मैच खेलते हुए 37 छक्के लगाकर एबी डिविलियर्स और ऋषभ पंत की बराबरी कर ली है। एबी ने 2016 में 16 मैच खेलते हुए 37 छक्के पूरे सीजन में लगाए थे। जबकि ऋषभ पंत ने 2018 में 14 मैच खेलते हुए 37 छक्के लगाए थे। अब वैभव इन दोनों के बराबरी बीच सीजन ही पहुंच चुके हैं। अगर वह 22 से ज्यादा छक्के लगाते हैं तो इतिहास रच देंगे। इसी सीजन में 12 छक्के लगाए थे।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
राजस्थान बनाम दिल्ली मैच, देखें हेड 2 हेड, संभावित प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आईपीएल 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मिचेल स्टार्क और वैभव सूर्यवंशी की भिड़ंत रोचक हो सकती है। इस मैच की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, लाइव प्रसारण तथा लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट दी गई है।





