सैफ अली खान एक बार फिर अपने गंभीर और दमदार अंदाज में पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी आने वाली थ्रिलर फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है। इस फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है और खास बात यह है कि इसे शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। गुरुवार को खुद किंग खान ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया।
नेटफ्लिक्स पर इस दिन देगी दस्तक

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘कर्तव्य के इस चक्रव्यूह में, हर फैसला एक इम्तिहान होगा।’ उन्होंने बताया कि यह फिल्म 15 मई को सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। रिलीज डेट के साथ सामने आए नए पोस्टर में सैफ अली खान एक पुलिस वाले की वर्दी में नजर आ रहे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान और बैकग्राउंड में खेत का नजारा फिल्म की कहानी के गंभीर होने का इशारा कर रहा है।
View this post on Instagram
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
‘कर्तव्य’ एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की कहानी है जो सही और गलत के बीच फंसा हुआ है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अफसर अपनी जिम्मेदारियों, निजी रिश्तों और अपने फैसलों के बोझ के तले दबा रहता है। यह फिल्म न्याय, सत्ता और इंसान के भीतर चल रहे संघर्ष को गहराई से दिखाएगी। फिल्म में सैफ के साथ रसिका दुगल, संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन जैसे मंझे हुए कलाकार भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरेंगे।





