कमर्शियल के साथ-साथ छोटू सिलेंडर के भी बढ़े दाम, 261 रुपये की हुई बढ़ोतरी

सरकार ने 1 मई 2026 से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में तो बढ़ोतरी की ही साथ ही 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ा दिया है. प्रति छोटू सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

कमर्शियल के साथ-साथ छोटू सिलेंडर के भी बढ़े दाम, 261 रुपये की हुई बढ़ोतरी

बीते महीने भी छोटू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी. कमर्शियल के साथ बीते महीने इसके दाम भी बढ़े थे. 1 अप्रैल 2026 को 5 किलो वाले इस सिलेंडर के दाम में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जो कि इस बार 261 रुपये प्रति सिलेंडर हुई है. हालांकि, सरकार ने घरेलू सिलेंडर पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है.

Prices of 5 kg Free Trade LPG cylinders have also been increased by Rs 261 per cylinder with effect from today: Sources

— ANI May 1, 2026

कैसे मिलता है यह सिलेंडर

यह सिलेंडर खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है या जो बारबार एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होते रहते हैं. इस स्कीम के तहत भारत पेट्रोलियम का भारत गैस मिनी और इंडियन ऑयल का इंडेन छोटू नाम से 5 किलो का सिलेंडर उपलब्ध है. सबसे बड़ी सुविधा यह है कि इसे खरीदने के लिए एड्रेस प्रूफ देना जरूरी नहीं होता. आप सिर्फ आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस जैसे किसी भी वैध सरकारी पहचान पत्र के जरिए इसे आसानी से खरीद सकते हैं.

होटल वालों पर LPG की मार

होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बीते एक साल में काफी बढ़ोतरी बढ़ोतरी हुई है. बीते अप्रैल महीने में भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े थे और इस महीने में इनके दाम बढ़ गए हैं. इस साल कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. साल की शुरुआत में जहां 31 दिसंबर तक यह सिलेंडर 1669 रुपये में मिल रहा था, वहीं 1 मई तक इसकी कीमत बढ़कर 3099 रुपये पहुंच गई है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यानी अब तक कुल 1430 रुपये का इजाफा हो चुका है. अगर महीने वार बात करें तो जनवरी में 111 रुपये, फरवरी में 49.50 रुपये, मार्च में 141.50 रुपये और अप्रैल में 195 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई.

Leave a Reply