West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में ज्यादातर एग्जिट पोल्स में भाजपा की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया है। एक और एग्जिट पोल में भाजपा के लिए खुशखबरी आई है। न्यूज18 और वोट वाइब एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा इस बार बंगाल में 143163 सीटें जीत सकती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस को 127147 सीटों का अनुमान लगाया। वहीं, कांग्रेस दो से चार और आईएसएफ शून्य से दो सीट जीत सकती है। मिड प्वाइंट की बात करें तो भाजपा 153, टीएमसी 137 सीट जीत सकती है।

पहले फेज में भाजपा को 8898, दूसरे फेज में 5565 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, टीएमसी को पहले फेज में 5161, दूसरे फेज में 7686 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, वोट शेयर में ज्यादा अंतर नहीं है। तृणमूल कांग्रेस को 43 फीसदी वोट, जबकि भाजपा को 44 फीसदी वोट मिल सकता है। 13 फीसदी वोट अन्य के खाते में जा सकता है।
वहीं, एक और एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड जीत हासिल करेगी, जबकि द्रमुक तमिलनाडु में सत्ता बरकरार रखेगी। ‘टुडेज चाणक्य’ ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को 192 सीटें और तृणमूल कांग्रेस को 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 148 है।
पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे एवं अंतिम चरण में मतदान संपन्न हुआ। इससे पहले बीते 23 अप्रैल को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ था। प्रदेश में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं। केरल, असम और पुडुचेरी में नौ अप्रैल तथा तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था। चार मई को सभी राज्यों के नतीजे घोषित होंगे।
वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के अनुमानों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी की ‘सुनियोजित साजिश’ करार दिया। बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी लगभग नौ मिनट के वीडियो संदेश में दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस 294 सदस्यीय विधानसभा में 226 से अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी। राज्यवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने भीषण गर्मी के बीच मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार जताया।




