आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का जलवा लगातार देखने को मिला है। उनका कद 15 साल की छोटी उम्र में इतना बड़ा हो रहा है कि जब वह मैदान पर उतरने वाले होते हैं तो कोई ना कोई रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा होता है। इस सीजन लगा चुके वैभव अब कीरोन पोलार्ड का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से बस एक सिक्स दूर हैं।

वैभव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 16 गेंद पर 43 रन की तूफानी पारी में पांच छक्के लगाए थे। वह टी20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे करने से एक हिट दूर रहे गए थे। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वैभव जहां पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर हैं। वहीं वह टी20 में अपने छक्कों का खास शतक भी पूरा कर लेंगे। वह मौजूदा सीजन में 34 चौके और 37 छक्के समेत 9 पारियों में 400 रन बना चुके हैं।
वैभव बन सकते हैं सबसे तेज 100 टी20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी के नाम अभी तक दर्ज हैं। अगर वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक छक्का भी लगाते हैं तो अपने 100 टी20 छक्कों के साथ सबसे तेज 100 टी20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड कैरेबियाई दिग्गज कीरोन पोलार्ड के नाम है जिन्होंने 843 गेंदों पर 100 टी20 छक्के पूरे किए थे। यानी वैभव इस मामले में पोलार्ड से बहुत आगे हैं और इस रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद पास भी हैं।
अगर इस पारी में सूर्यवंशी छक्का नहीं भी लगा पाते हैं तो आगे कई मौके उनके पास ऐसे आएंगे। यानी पोलार्ड का यह रिकॉर्ड टूटना तय है, अब कब टूटेगा यह वैभव सूर्यवंशी पर निर्भर करेगा। इससे पहले वैभव इसी आईपीएल में चुके हैं और वह ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने थे। बतौर टीनेजर तक वह 100 छक्के लगाने वाले भी पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।
T20 में 19 की उम्र तक सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल नंबर 1, वैभव सूर्यवंशी ने कर ली डिविलियर्सपंत की बराबरी; ये हैं IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 9 मैचों के बाद ही 37 छक्के लगा दिए हैं। उनके निशाने पर क्रिस गेल का वह रिकॉर्ड है जो पिछले 13 साल से कोई नहीं तोड़ पाया है। बीच सीजन ही वैभव ने डिविलियर्स और ऋषभ पंत की बराबरी भी कर ली है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।





