देश में 1 मई से गैस सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं. मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच देश की सरकारी कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. 1 मई, 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एकमुश्त करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. अब दिल्ली, मुंबई सहित देश के तमाम शहरों में कमर्शियल एलपीजी की कीमतें 3 हजार रुपये के भी पार पहुंच गई हैं. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज से 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. आज से दिल्ली में 19 किलोग्राम का सिलेंडर 3071.50 रुपये में मिलेगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम अब भी पहले के भाव में ही मिलेंगे. उनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
दिल्ली के नए रेट
देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर अब ₹3071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2078.50 था. यानी एक झटके में ₹993 की बढ़ोतरी हुई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर अभी भी ₹913 में मिल रहा है.
Prices of 19 KG Commercial cylinder has been increased by Rs 993 from today. A 19 Kg cylinder will cost Rs 3071.50 in Delhi from today. No change in domestic cylinder prices: Sources
— ANI May 1, 2026
देश के बाकी शहरों में भाव
आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 3024 रुपये तक पहुंच गई है, जबकि पहले यह करीब 2031 रुपये में मिल रहा था. इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत बढ़कर ₹3202 हो गई है. दक्षिण भारत के बड़े शहर चेन्नई में भी हाल कुछ अलग नहीं है. यहां कमर्शियल सिलेंडर 3237 रुपये में मिल रहा है. वहीं, उत्तर प्रदेश में आगरा में सिलेंडर का दाम बढ़कर ₹3125.50, लखनऊ में ₹3194 और गोरखपुर में 3255.50 रुपये हो गया है. हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है और ये पहले के स्तर पर ही बने हुए हैं.
OTP के बिना नहीं होगी डिलीवरी
आज से गैस डिलीवरी से जुड़े नियम भी बदल गए हैं. 1 मई से गैस सिलेंडर की डिलीवरी के नियमों को और सख्त कर दिया गया है. अब सिलेंडर प्राप्त करते समय उपभोक्ता को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को बताना अनिवार्य होगा. बिना OTP के डिलीवरी मान्य नहीं होगी. अगर आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो डिलीवरी बॉय मौके पर ही ऐप के जरिए इसे अपडेट कर सकता है.





