देश में जल्द पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार पेट्रोलडीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है. हालांकि, अब तक सरकार की ओर से कोई ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन सरकार ने देश में 1 मई 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की है, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत ₹993 बढ़कर ₹3,071.50 हो गई है.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अमेरिकानईरान युद्ध के कारण प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गई हैं. तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से महंगा तेल खरीदना पड़ रहा है. इसके अलावा कई देशों में पेट्रोलडीजल के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं. इसी को देखते हुए लग रहा है कि पेट्रोलडीजल की कीमतों में जल्द बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, कीमतें कितनी बढ़ेंगी स्थिति साफ नहीं है.
केंद्रीय मंत्री ने दिया ये संकेत
दूसरी ओर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में भारी उतारचढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोलडीजल के दाम नहीं बढ़े हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारत ने घबराहट को नीति नहीं बनने दिया. देश के रसोईघरों में ईंधन की आपूर्ति नहीं रुकी. पेट्रोलडीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई.
बीते 4 वर्ष: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल में भारी उतारचढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोलडीजल के दाम नहीं बढ़े।
बीते 60 दिन: Military conflict व Strait of Hormuz के बंद होने के कारण कच्चे तेल के आयात की लागत तेज़ी से बढ़ी, फिर भी देश में ईंधन के दाम नहीं बढ़े।
जबकि इसी अवधि में pic.twitter.com/JlczGAtTqL
— Hardeep Singh Puri May 1, 2026





