मई में सूर्य का नक्षत्र गोचर, इन 3 राशियों की लाइफ में लाएगा तूफान, संभलकर रहें हर तरफ से बढ़ेंगी मुश्किलें!

Surya Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, ऊर्जा और प्रतिष्ठा का कारक है। जब सूर्य किसी नक्षत्र में परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर अलगअलग तरीके से देखने को मिलता है। मई 2026 में सूर्य अपने ही नक्षत्र कृतिका में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान सूर्य का प्रभाव काफी तीव्र रहेगा, जिससे कुछ राशियों के जीवन में उतारचढ़ाव बढ़ सकते हैं। विशेष रूप से 3 राशियों के लिए यह समय काफी चैलेंजिंग माना जा रहा है। चलिए जानते हैं किन लोगों के जीवन में तूफान की लहरें उठ रही हैं।

मई में सूर्य का नक्षत्र गोचर, इन 3 राशियों की लाइफ में लाएगा तूफान, संभलकर रहें हर तरफ से बढ़ेंगी मुश्किलें!

कब होगा सूर्य का गोचर

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य 11 मई 2026 को कृतिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 25 मई तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस अवधि को काफी प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि सूर्य अपने ही नक्षत्र में रहकर अधिक प्रभाव दिखाते हैं।

वृषभ राशि के रिश्तों पर असर

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए अशुभ प्रभाव लाएगा। आपकी राशि में सूर्य का यह गोचर 12वें भाव में होगा। इस कारण खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है और धन हानि की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। इसके अलावा पारिवारिक और निजी रिश्तों में भी कुछ खटास आ सकती है।

कन्या राशि के लिए चुनौती पूर्ण समय

आपके लिए यह चुनौती पूर्ण समय माना जा रहा है। सूर्य का गोचर कन्या राशि के 8वें भाव में होगा, जिसे ज्योतिष में संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान भ्रम की स्थिति बन सकती है और कामों में बारबार रुकावट आ सकती है। सरकारी कार्यों में देरी या अड़चनें आ सकती हैं। अचानक किसी अप्रत्याशित समस्या या दुर्घटना जैसी स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि को रहना होगा सतर्क

वृश्चिक राशि के जातकों को भी 25 मई तक सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आपकी राशि के 6वें भाव में सूर्य का गोचर होगा। इस समय आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। परिवार में खासकर पिता के साथ मतभेद या बहस की स्थिति बन सकती है। आग या वाहन से जुड़े कार्यों में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

 

Leave a Reply