इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का स्वागत छक्के से किया। यशस्वी ने मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। हालांकि, वह तीसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए, लेकिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जायसवाल आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज बने।

सबसे पहले यह कारनामा नमन ओझा ने 2009 में किया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए ओझा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ब्रेड हॉज को छक्का जड़ा था। विराट कोहली ने 2019 में वरुण एरोन को पहली गेंद पर छक्का जड़ा था। यह मैच बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए फिल साल्ट ने 2024 में नुवान तुषारा को पहली गेंद पर छक्का जड़ा था।
यशस्वी जायसवाल ने चौथी बार पारी की शुरुआत छक्के से की
2025 में पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग करते हुए प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खलील अहमद को छक्का जड़ा था। यशस्वी जायसवाल ने चौथी बार पारी आईपीएल मैच की पारी में पहली गेंद पर छक्का जड़ा। प्रियांश आर्या ने 2 बार छक्का जड़ा है। नमन ओझा, मयंक अग्रवाल, सुनील नरेन, विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा, फिल साल्ट और संजू सैमसन ने 11 छक्के जड़े।
वैभव सूर्यवंशी पहला छक्का लगाते ही तोड़ देंगे कीरोन पोलार्ड का धांसू रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल 2026 की 9 पारियों में ही 400 रन दर्ज हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक नया रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा है। वह एक छक्का लगाते ही दो कमाल करेंगे और पोलार्ड को पीछे छोड़ देंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ।





