Sevbhajirecipe: कई बार हमें समझ नहीं आता है कि खाने में क्या बनाएं ऐसे में बस आपको जरूरत होती है कि एक आइडिया की। आप घर में रखीं कुछ चीजों से बेहद लजीज डिश तैयार कर सकते हैं। ढाबों पर आपने एक सब्जी जरूर देखी होगी देसी तड़के, गाढ़ी ग्रेवी और मसालों से भरपूर सेव भाजी। इसकी रंगत और खुशबू ही लोगों के मुंह में पानी ले आती है। यह राजस्थान और मध्यप्रदेश के ढाबों में बहुत पॉपुलर है। ज्यादातर इसे टमाटर बेस ग्रेवी के साथ बनाया जाता है। कहींकहीं इसमें दूध भी मिलाया जाता है। इसे चपातीपराठे या फिर सेव भाजी के साथ सर्व किया जाता है। आइए जानें इसकी रेसिपी।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
2 कप बेसन
¼ टी स्पून हल्दी
1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
¼ टी स्पून आजवाइन
½ टी स्पून नमक
2 टेबल स्पून गरम तेल
½ कप पानी
तेल, तलने के लिए
मसाला पेस्ट बनाने के लिए
2 टी स्पून तेल
1 प्याज, कटा हुआ
3 गँठी लहसुन
1 इंच अदरक
½ कप सूखा नारियल, कसा हुआ
¾ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च
1 टी स्पून गरम मसाला
¼ टी स्पून हल्दी
¼ कप पानी
ये चीजें भी चाहिए
2 टेबल स्पून तेल
3 कप पानी
½ टीस्पून गुड़
½ टीस्पून नमक
2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
सबसे पहले तैयार करें तिखट सेव या गठिया
यूं तो आप बाजार से भी गठिया या सेव खरीद सकते हैं। लेकिन घर पर बने फ्रेश गठिया का टेस्ट ही अलग होता है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आजवाइन और नमक लेना है। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिल लें। फिर बेसन के मिश्रण में 2 टेबलस्पून गरम तेल डालकर मिलाएं।
इसके बाद मिश्रण को नरम होने तक अच्छे से मसलें। अब आपको इसमें थोड़ाथोड़ा करके पानी मिलाकर आटे को अच्छे से गूंथ लेना है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आटा ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए। आटे की चिपचिपाहट आपके हाथों पर न लगे, इसलिए हाथ में तेल लगाकर आटा गूंथें।
अब बड़े छेद वाला सांचा लें और इसमें चारों तरफ थोड़ा सा तेल लगाकर बेसन का मिश्रण भर दें। इसके बाद तीखे सेव को गोल आकर देकर तेल में छोड़ें। ध्यान रहे की ये एक दूसरे के ऊपर न रहें।एक मिनट के बाद, दूसरी तरफ उलटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।ट
काट या भाजी तैयार करना
सेब भाजी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 2 टीस्पून तेल गरम करें। अब आपको उसमें 1 प्याज, 3 लौंग, 3 लहसून की कलियां, 1 इंच अदरक डालकर सुनहरा रंग आने तक भूनना है। इसके बाद सूखा नारियल डालकर उसे माध्यम आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। फिर मिश्रण को अच्छी तरह ठंडा कर उसे ब्लेंडर में डालें।
इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पीसें। फिर एक गरम कढ़ाई में 2 टेबलस्पून तेल डालकर पिसे हुए मिश्रण को डालें। इसे जब तक पकाएं जब तक मसाला किनारे पर तेल न छोड़ने लगे। इसके बाद पानी, गुड़ और नमक डालें।
आवश्यकता अनुसार गाढ़ापन मिलने तक इसे मिलाएं। थोड़ी देर तक पकाएं। फिर धनिया डाले। अब आपका काट या रसा तैयार है। इसके बाद एक कटोरी में काट या रसा डालकर तिखट सेव और हरे धनिये से सजाकर परोसें। रोटी, चपाती या पाव के साथ भाजी सर्व करें।





