‘मैंने पहले जैसा न बनने का फैसला किया’, पोस्टपार्टम बॉडी शेमिंग करने वालों पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर देशदुनिया और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय देती हुई नजर आती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर हैं और अपनी निजी जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं। स्वरा ने साल 2023 में फहाद अहमद से शादी की और सितंबर में बेटी राबिया को जन्म दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद अभिनेत्री को कई बार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा।

‘मैंने पहले जैसा न बनने का फैसला किया’, पोस्टपार्टम बॉडी शेमिंग करने वालों पर फूटा स्वरा भास्कर का गुस्सा

अब स्वरा ने एक बार फिर ट्रोलर्स को अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए जवाब दिया है। एक तस्वीर में वह स्लिम नजर आ रही हैं, तो दूसरी में उनका वजन बढ़ा हुआ है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में एक लंबाचौड़ा नोट भी शेयर किया है। स्वरा ने लिखा कि बच्चे के जन्म के बाद उनके बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें बारबार आलोचना का सामना करना पड़ा। महिलाओं के शरीर को सिर्फ दिखावे, ग्लैमर या आकर्षण तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे उसकी असली भूमिका और महत्व के साथ समझा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

स्वरा भास्कर ने किया पोस्ट

स्वरा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “यह एक ऐसा मुद्दा है जिस पर मैं बारबार अपनी बात रखती रहूंगी। पिछले कुछ सालों में मैंने जो गुस्सा और नफरत झेली है, सिर्फ इसलिए क्योंकि बच्चे के जन्म देने के बाद मेरा शरीर बदल गया और मैं इंटरनेट पर बैठे लोगों के हिसाब से वजन कम करने से मना कर दिया हूं, वह वाकई अजीब है। मैं यह बारबार कहना चाहती हूं। महिलाओं का शरीर सिर्फ दिखावे या ग्लैमर के लिए नहीं होता।”

इसके आगे उन्होंने लिखा, “जब मैंने अपने बच्चे को जन्म दिया , तो मैंने वापस पहले जैसा न बनने का फैसला किया। क्योंकि एक बार जब आप मातापिता बन जाते हैं, तो वापस कुछ भी पहले जैसा नहीं होता। जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है, और यह ठीक है। बेशक, हमें अपनी पुरानी जिंदगी, अपनी आजादी, अपना पहले वाला शरीर याद आता है, लेकिन बारबार उसी पुराने, पतले शरीर को आदर्श मानना और अपने शरीर को जबरदस्ती उसी में ढालने की कोशिश करना यह अपने आप के साथ अन्याय है।”

शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक: स्वरा

स्वरा ने नोट में आगे लिखा, “हमारे शरीर ने एक नए जीवन को जन्म दिया है, उसे संभाला है, पोषण दिया है, तो बदलाव आना बिल्कुल स्वाभाविक है और यह ठीक है। कैमरा, इंटरनेट या अजनबियों के लिए परफेक्ट दिखने का दबाव, मां बनने के बाद वजन बढ़ने पर ताने मारना या वजन कम न करने के लिए जज करना, यह सब न सिर्फ गलत है बल्कि बहुत ही घटिया सोच है। महिलाओं को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का पूरा हक है।”

अभिनेत्री ने लास्ट में लिखा, “यह फिटनेस या सेहत के खिलाफ बात नहीं है। यह अपने शरीर का सम्मान करने और खुद को उन ढांचों में जबरदस्ती फिट न करने की बात है, जिन्हें हम पीछे छोड़ चुके हैं। जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है… और हमें अपने शरीर को भी उतनी ही समझ और सम्मान देना चाहिए।

वहीं, जो लोग कहते हैं कि आप तो एक अभिनेत्री हैं उनके लिए… वजन और एक्टिंग का कोई संबंध नहीं है। यह सोच छोड़ दीजिए कि अच्छे दिखना ही एक्टर होने के लिए जरूरी है। असली चीज है टैलेंट और मेहनत। हमारे देश ने जितने भी बेहतरीन एक्टर दिए हैं, उनमें से ज्यादातर तो कभी भी पारंपरिक तौर पर अच्छे दिखने वाले नहीं थे।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply