बाल्टी-मग पर लगे पानी और साबुन के जिद्दी दाग, आजमाएं कुछ ट्रिक्स, मिनटों में हो जाएंगे गायब

बाथरूम में रखी बाल्टी और मग साफ न हो, तो घर पर आने वाले मेहमानों के सामने आपका खराब इम्प्रेशन पड़ सकता है। लेकिन बाल्टी और मग पर लगे पानी और साबुन के जिद्दी दाग आसानी से नहीं हट पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से गंदी से गंदी बाल्टी और गंदे से गंदे मग को चमका सकते हैं। आप इनमें से किसी भी एक हैक को यूज करके देख सकते हैं।

बाल्टी-मग पर लगे पानी और साबुन के जिद्दी दाग, आजमाएं कुछ ट्रिक्स, मिनटों में हो जाएंगे गायब

मददगार साबित होगा सिरका और बेकिंग सोडा सबसे पहले आपको बाल्टी में दो चम्मच बेकिंग सोडा निकाल लेना है। अब बाल्टी में हाफ कप सिरका भी एड कर लीजिए। इस मिश्रण को लगभग 15 से 20 मिनट तक बाल्टी में रहने दीजिए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद आप इस मिश्रण से पूरी बाल्टी और मग को अच्छी तरह से स्क्रब कर लीजिए। बाल्टी और मग को रगड़कर धो लीजिए और खुदबखुद पॉजिटिव असर देखिए।

गर्म पानी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं नींबू सबसे पहले आपको बाल्टी और मग में गर्म पानी भर लेना है। इसके बाद बाल्टी में और मग में नींबू का रस डाल दीजिए। अब लगभग 20 मिनट के लिए बाल्टी और मग को ऐसे ही छोड़ दीजिए जिससे नींबू रिएक्ट कर पाए। आखिर में स्क्रबर की मदद से बाल्टी और मग को अच्छी तरह से चमका लीजिए।

कारगर साबित हो सकता है सिरका और गर्म पानी सबसे पहले बाल्टी और मग को गर्म पानी से भर लीजिए। इसके बाद आपको बाल्टी में 2 कप सफेद सिरका एड करना है और मग में हाफ कप सफेद सिरका निकाल लेना है। सिरका जब गर्म पानी के साथ मिला जाएगा, तब बाल्टी और मग पर जमे दाग हटने लग जाएंगे। आपको बाल्टी और मग को 20 मिनट के लिए छोड़ देना है और फिर स्क्रब करते हुए दोनों चीजों को साफ कर लेना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply