₹3,00,000 महीना कमाने वाला बिजनेस बंद कर पकड़ी ₹25,000 की नौकरी, केरल के युवक ने क्यों लिया चौंकाने वाला फैसला?

आज के दौर में ज्यादातर लोग मानते हैं कि अपना बिजनेस शुरू करना सफलता और आजादी की सबसे बड़ी निशानी होती है। लेकिन जब वही बिजनेस अचानक लड़खड़ा जाए, तो फैसले लेना आसान नहीं होता। ऐसे समय में कुछ लोग हार मान लेते हैं, तो कुछ अपनी स्ट्रेटेजी बदलकर आगे बढ़ते हैं। केरल के कोझिकोड के रहने वाले शमील मुहम्मद की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो यह दिखाती है कि कभीकभी एक कदम पीछे लेना ही भविष्य में बड़ी छलांग का कारण बनता है।

₹3,00,000 महीना कमाने वाला बिजनेस बंद कर पकड़ी ₹25,000 की नौकरी, केरल के युवक ने क्यों लिया चौंकाने वाला फैसला?

शमील ने जुलाई 2024 में एक 360डिग्री मार्केटिंग एजेंसी की शुरुआत की थी। शुरुआत में उनका बिजनेस तेजी से बढ़ा और हर महीने करीब ₹3 लाख तक की कमाई होने लगी। लेकिन यह सफलता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। धीरेधीरे क्लाइंट्स कम होने लगे और इनकम गिरती चली गई। हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें अपने सेविंग्स का इस्तेमाल करना पड़ा। आखिरकार, दिसंबर 2024 में ऑपरेशन बंद करना पड़ा और जुलाई 2025 में कंपनी पूरी तरह बंद हो गई।

मुश्किल वक्त में लिया बड़ा फैसला

बिजनेस बंद होने के बाद शमील के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि अब क्या करें? जल्दबाजी में नया स्टार्टअप शुरू करने के बजाय उन्होंने स्थिरता को चुना। उन्होंने ₹25,000 महीने की सैलरी पर एक सेल्स जॉब जॉइन कर ली। खर्च कम करने के लिए वे अपने मातापिता के साथ रहने लगे। यह फैसला भले ही छोटा लगा, लेकिन इसी ने उन्हें आगे की राह दिखाने में मदद की।

नौकरी से मिली नई सीख

नौकरी के दौरान शमील को बिजनेस की जमीनी समझ मिली। उन्होंने देखा कि एक कंपनी रोजाना कैसे काम करती है और कैसे फैसले लिए जाते हैं। लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने कंपनी में अपनी जगह मजबूत की और धीरेधीरे एक बड़े स्टेकहोल्डर बन गए।

फिर शुरू किया नया सफर

कुछ समय बाद शमील ने एक नई दिशा में कदम बढ़ाया। उन्होंने LinkedIn पर फाउंडर ब्रांडिंग से जुड़ा बिजनेस शुरू किया, जिसमें वे B2B फाउंडर्स और निवेशकों की पर्सनल ब्रांडिंग में मदद करते हैं। इस बार उन्होंने पहले कर्मचारी के तौर पर काम किया और बाद में कंपनी में बड़ा हिस्सा लेकर खुद को मुख्य स्टेकहोल्डर बना लिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह नया बिजनेस 30 मार्च 2025 को औपचारिक रूप से लॉन्च हुआ।

Leave a Reply