IPL 2026 Points Table:चेन्नई-मुंबई मैच के बाद अंक तालिका, बल्लेबाजी में राहुल का जलवा, कम्बोज ने भुवी की बराबरी की

IPL 2026 Points Table op5 Batters and Bowlers after CSK vs MI Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 44वें मैच में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में छठे नंबर पर पहुंच गई। उसका रनरेट भी सुधर गया। पंजाब किंग्स शीर्ष पर बरकरार है। मुंबई इंडियंस 9 में से 7 मैच हार गई है। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी कमजोर हो गई हैं।

IPL 2026 Points Table:चेन्नई-मुंबई मैच के बाद अंक तालिका, बल्लेबाजी में राहुल का जलवा, कम्बोज ने भुवी की बराबरी की

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान टॉप5 बल्लेबाजों की तालिका में फर्क नहीं पड़ा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप बरकरार है। अभिषेक शर्मा दूसरे, हेनरिक क्लासेन तीसरे, वैभव सूर्यवंशी चौथे और विराट कोहली पांचवें नंबर पर हैं। पर्पल कैप रेस में अंशुल कम्बोर ने मुबंई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट लेकर विकेट के मामले में भुवनेश्वर कुमार की बराबरी कर ली। हालांकि, बेहतर इकॉनमी के कारण भुवी के पास ही पर्पल कैप है। नीचे अंक तालिका, टॉप5 बल्लेबाज और गेंदबाज की लिस्ट देख सकते हैं।

IPL 2026 — अंक तालिका, ऑरेंजपर्पल कैप रेस
44वें मैच के बाद | अंक तालिका | टॉप बल्लेबाज़ | टॉप गेंदबाज़
44वें मैच के बाद
पंजाब किंग्स शीर्ष पर, CSK ने DC को पछाड़ा
पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर बरकरार है। चेन्नई सुपर किंग्स NRR के दम पर दिल्ली कैपिटल्स से आगे निकलकर छठे स्थान पर आ गई है। मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ीं — 9 मैचों में 7 हार।

433
केएल राहुल
सर्वाधिक रन

237
वैभव सूर्यवंशी
सर्वोच्च SR

59.1
हेनरिक क्लासेन
सर्वोच्च औसत

17
भुवनेश्वर / कंबोज
सर्वाधिक विकेट

15.5
भुवनेश्वर कुमार
सर्वश्रेष्ठ औसत

1
ईशान मलिंगा
4विकेट हॉल

स्रोत: IPL 2026 | 44वें मैच के बाद अपडेट

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 छक्के लगा केएल राहुल ने रचा इतिहास

केएल राहुल से पहले आईपीएल में केवल पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल ने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। गेल 326 छक्कों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।

Leave a Reply