अगर आप रेगुलरली चाय के बर्तन को ठीक से नहीं धोते हैं, तो धीरेधीरे पतीला नीचे से काला पड़ने लगता है। कभीकभी जब चाय बहुत ज्यादा खौल जाती है, तो भी चाय का बर्तन नीचे से जल जाता है और काला पड़ जाता है। चाय का पतीला ठीक से साफ न हुआ हो या फिर नीचे से जल गया हो, दोनों ही परिस्थितियों में आप इस तरह के हैक्स को अपनाकर देख सकते हैं। आइए पतीले को एकदम चकाचक साफ करने की कुछ ट्रिक्स के बारे में जानते हैं।

बेकिंग सोडासिरका बर्तनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले चाय के पतीले में पानी भर लीजिए। अब इस पतीले में 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सिरका डालिए। इसके बाद गैस ऑन कर इस मिश्रण को उबाल लीजिए। जब ये मिश्रण ठंडा हो जाए, तब आप स्पंज या फिर स्क्रबर की मदद से आसानी से चाय के पतीले को साफ कर सकते हैं।
गर्म पानी के साथ डिटर्जेंट मददगार जब चाय का पतीला ज्यादा जल जाए, तो आप इस उपाय को आजमाकर देख सकते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सबसे पहले चाय के बर्तन में गर्म पानी डालिए। इसके बाद गर्म पानी में डिटर्जेंट मिलाइए। आखिर में आपको इस पानी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी मिला लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पैन को कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए। अब आप पैन को रगड़कर साफ कर सकते हैं।
नमकनींबू आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नमक और नींबू का कॉम्बिनेशन गंदे से गंदे बर्तन को चमकाने में कारगर साबित हो सकता है। सबसे पहले जले हुए काले पड़ चुके हिस्से पर नमक छिड़क दीजिए। अब उस एरिए को नींबू के टुकड़े से अच्छी तरह से रगड़ लीजिए और फिर साफ पानी से धो लीजिए। स्टील का बर्तन हो या फिर तांबे का बर्तन हो, एकदम चकाचक साफ हो जाएगा।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।




