बिना चीनी के क्रीमी मैंगो स्मूदी कैसे बनाएं, यहां देखें आसान रेसिपी

गर्मियों के मौसम में आम के सेवन खूब किया जाता है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा भी प्रदान करता है। तेज धूप और लू से बचने के लिए आम पन्ना, जूस और स्मूदी का सेवन किया जाता है जो शरीर को हाइड्रेट भी रहने में मदद करता है। इसके अलावा यह तुरंत ऊर्जा देने वाला फल है, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है। गर्मी के मौसम में मैंगो स्मूदी भी लोग खूब पीते हैं। हालांकि, आमतौर पर इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें चीनी मिलाई जाती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन आप बिना चीनी के भी मैंगो स्मूदी तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर आसानी से बनने वाली बिना चीनी की मैंगो स्मूदी की सरल रेसिपी।

बिना चीनी के क्रीमी मैंगो स्मूदी कैसे बनाएं, यहां देखें आसान रेसिपी

बिना चीनी की मैंगो स्मूदी के लिए सामग्री

2 कप पका हुआ आम
3/4 कप साबूदाना
1 कप ठंडा दूध
45 बर्फ के टुकड़े
1 छोटा चम्मच शहद
45 भीगे हुए बादाम
1 चुटकी इलायची पाउडर
2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
1 चम्मच सब्जा सीड्स
56गुलाब की पत्तियां

बिना चीनी की मैंगो स्मूदी बनाने की आसान विधि

सबसे पहले 2 मीडियम साइज के पके हुए आम ले लें। रत्नागिरी हापुस, केसर, दशहरी या चौसा जैसे मीठे आम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आम को अच्छे से धोकर इसके छिलके हटा दें और छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें। आम पूरी तरह पका हुआ होना चाहिए, ताकि स्मूदी में प्राकृतिक मिठास बनी रहे।

अब मिक्सर जार में एक कप ठंडा दूध डाल दें और साथ में आम भी। दोनों को पीसकर पेस्ट बना लें। अगर इसमें आम के रेशे हैं तो उन्हें छान लें। अब दूध से 45 चम्मच दूध निकाल लें और बाकी दूध को पैन में डालकर गर्म कर लें। अब दूध में 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर डाल लें और 45 मिनट तक पकाएं और गाढ़ा होने पर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

अब साबूदाना को 1015 मिनट तक भाप में पकाएं, जब तक ये पारदर्शी न हो जाएं। फिर ठंडे पानी से धोकर अलग रख लें। अब ठंडे कस्टर्ड में आम का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसमें तैयार साबूदाना भी मिला दें। 1 टेबल स्पून सब्जा सीड्स इसमें डालें। मिठास के लिए शहद मिला सकते हैं। साथ में थोड़ा कटे आम, बारीक कटी गुलाब की पत्तियां, इलायची पाउडर और बादाम डालकर मिक्स करें।

अब इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद गिलास में डालकर आप सर्व कर सकते हैं।


Leave a Reply