कानपुर: शहर के चौबेपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां घरेलू कलह ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि एक पत्नी ने अपने ही पति के गले पर ब्लेड से हमला कर उसे मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि पति चारपाई पर सो रहा था तभी पत्नी ने उसकी गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया। हड़बड़ाहट में पति उठा तो उसने पाया कि उसकी गर्दन से खून बह रहा है। इसके बाद पति ने अन्य परिजनों को घटना की सूचना दी। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

घरेलू विवाद में हुई वारदात
दरअसल, पूरा मामला चौबेपुर के ककराहा गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पति और पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर गंभीर विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पत्नी ने धारदार ब्लेड से पति की गर्दन काट दी। गर्दन कटते ही घर में चीखपुकार मच गई और पति लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद पत्नी डरी नहीं, बल्कि खुद चलकर थाने पहुंची और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पीड़ित का इलाज जारी
इधर, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आननफानन में घायल पति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और क्या इस हमले के पीछे कोई और भी शामिल था। कानपुर की इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।





