समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से बीजेपी पर तीखा हमला किया है. रविवार को राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा. उन्होंने बीजेपी को झूठा करार देते हउए कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ की सोनपापड़ी बनाती है.उन्होंने कहा कि एक झूठ की परत के बाद पार्टी झूठ की दूसरी परत चढ़ा देती है.

उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म के बाद पेट्रोल, गैस की महंगाई से सब कुछ महंगा हो जाएगा. यह बात सभी लोग बहुत अच्छे से जानते थे. उन्होंने कहा कि देश में हवाई यात्रा महंगी हो रही है, कई रूट में एयरलाइंस की सेवाएं ही बंद करने की खबर भी सामने आ रही हैं. उन्होंने कहा कि एयरलाइंस कंपनियों ने साफ कह दिया है कि फ्यूल महंगा हो गया है.
‘बीजेपी ने महंगाई रोकने के लिए कुछ नहीं किया’
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, गैस महंगी होने से हर चीज के दाम बड़े पैमाने पर बढ़ने लगते हैं. खानापीना भी महंगा होगा.उन्होंने कहा कि जब ट्रांसपोर्ट महंगा होगा तो हर चीज महंगी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी भी महंगाई को रोकने और अपने लोगों को ज्यादा मुनाफा कमाने से नहीं रोका. उन्होंने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार को नहीं रोक पाई रही और अपने लोगों को ज्यादा मुनाफा भी कमाने दे रहे हैं इसकी वजह से भी महंगाई बढ़ रही है.
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता – 03/05/2026 https://t.co/jtQp7ge3JS
— Samajwadi Party May 3, 2026
अखिलेश ने चुनाव आयोग को भी घेरा
चुनाव आयोग पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्शन कमीशन एक कॉन्स्टिट्यूशनल बॉडी है और हम मानते हैं ये न्यूट्रल हो कर काम करेंगे वो किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे. हम सबका मानना है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए काम करेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में जब रामपुर में चुनाव हुए तो हमने देखा कैसे अधिकारियों को प्लेस किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यूपी में चुनाव आयोग के साथ मिलकर एक ने रिहर्सल की थी और वही बंगाल में उतार दिया.
‘बंगाल में दीदी थीं और दीदी रहेंगी…’
उन्होंने कहा कि पैरामिलिट्री और सेंट्रल फोर्सेज की एक पैरेलल व्यवस्था खड़ी की गई बंगाल में. उन्होंने कहा कि ये जनता का चुनाव है. उन्होंने कहा कि बंगाल में दीदी थीं और दीदी रहेंगी. उन्होंने कहा कि वो एक अकेली हैं, लड़ेंगी भी और जीतेंगी भी.
‘स्मार्ट मीटर में बेईमानी हो सकती है तो EVM में क्यों नहीं’
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर स्मार्ट मीटर में बेईमानी हो सकती है तो EVM में क्यों नहीं हो सकती?. उन्होंने कहा कि बीजेपी डराना चाहती है. कल सबके मोबाइल पर अलर्ट आया, बंद मोबाइल में भी अलर्ट आएगा. ये टेक्नोलॉजी है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सोचिए कि जब बंद मोबाइल में अलर्ट आ सकता है तो फिर कैसे भरोसा करें?.
शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
वहीं पलायन के मुद्दे पर सपा प्रमुख ने कहा कि लोगों के पास रोजगार नहीं है, नौकरी नहीं है इसलिए वो पलायन करने पर मजबूर हैं. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि प्राइवेट कॉलेज और प्राइवेट यूनिवर्सिटी बढ़ गई. फीस काफी ज्यादा हो गई है. उन्होंने कहा कि सरकार ने फीस स्ट्रक्चर ऐसा बना दिया है कि गरीब बच्चे नहीं पढ़ सकते. उन्होंने कहा कि इसलिए नेता जी ने गरीब परिवारों की बेटियों को पढ़ाने उन्हें आगे बढ़ाने के लिए कन्या विद्या धन योजना शुरू की थी, जिसमें पिछली सरकार में तीस हजार रुपए दिए जाते थे. उन्होंने कहा कि भविष्य में पढ़ाई के साथ साथ रोजगार दिलाने वाले, KG से लेकर PG तक फ्री शिक्षा मिले ऐसे काम करेंगे.





