‘मैं 6 में से एक पीड़ित हूं’, बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न मामले में विनेश फोगाट का दावा

महिला पहलवान और हरियाणा के जुलाना से विधयाक विनेश फोगट ने रविवार को दावा किया कि कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने उनका भी यौन उत्पीड़न किया था। वह उन छह पहलवानों में से एक हैं, जिन्होंने बृजभूषण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विनेश 20 महीने बाद कुश्ती में वापसी करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके कहा कि कोर्ट में मामला लंबित होने के बीच में यह बात स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि डब्ल्यूएफआई ने बृजभूषण के घर गोंडा में एक अहम रैंकिंग टूर्नामेंट कराने का फैसला किया है। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष के करीबी परिणामों पर प्रभाव डाल सकते हैं।

‘मैं 6 में से एक पीड़ित हूं’, बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीड़न मामले में विनेश फोगाट का दावा

विनेश फोगाट ने कहा, “जैसा कि आप सबको पता है कि मैं डेढ़ साल से रेसलिंग मैट से काफी दूर थी। कुछ महीनों पहले मैंने रेसलिंग की तैयारी स्टार्ट कर दी थी। बड़ी मेहनत और ईमानदारी से मैं अपनी मेहनत कर रही हूं। जैसे मैने पहले देश के लिए मेडल जीते। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। परमात्मा के आर्शीवाद से आप सबके आर्शीवाद से मैं चाहती हूं कि दोबारा से मैं रेसलिंग मैट पर जाऊं। फिर से देश के ढेर सारे मेडल जीतूं और हमारे तिरंगे का मान बढ़ाए रखूं।”

विनेश फोगाट ने क्या कहा?

विनेश फोगाट ने आगे कहा, “मैं आप सब के साथ वीडियो के माध्यम से कुछ बातें साझा करना चाहती हूं। आज से एक महीने पहले रेसिलिंग फेडरेशन के द्वारा एक कंपटीशन का अनाउंसमंट किया गयारैंकिंग टूर्नामेंट। यह टूर्नामेंट जहां पर ऑर्गेनाइज करवाया जा रहा है वह गोंडा यूपी जहां पर बृजभूषण का घर है उसका खुद का प्राइवेट कॉलेज है। वहां पर इस कंपटीशन को ऑर्गेनाइज करवाया जा रहा है। वहां पर मेहनत करने वाले हर खिलाड़ी को उसका हक मिलेगा यह बड़ा नामुमकिन और बहुत ही इम्पॉसिबल चीज है।”

सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूकदर्शक बना

विनेश फोगाट ने कहा, “कौन रेफरी किसकी मैच में जाएगा, कौन रेफरी कितने पॉइंट्स देगा, कौन मैच मैचेरमैन कहां पे बैठेगा, किसको जितवाना है किसको हरवाना वह सब वृजभूषण द्वारा उसके लोगों द्वारा कंट्रोल किया जाएगा। सरकार और हमारा खेल मंत्रालय मूकदर्शक बनककर इस चीज को देख रहे हैं। कोई खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे नहीं ए रहा है।”

बृजभूषण को बृजभूषण

विनेश फोगाट ने कहा, “मानो की उन्होंने उसको फ्री एंड दे रखा है बृजभूषण को की तुम जो चाहे करो चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ में कुछ करो, चाहे तुम कुश्ती जगत के साथ में कुछ भी करो, हम तुम्हारे साथ में खड़े हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वजन ठीक से चेक किया जाएगा। उनका जो मेहनत का जो रिजल्ट है वह मैट पर निकल कर आएगा, वह मुझे नहीं लगता।”

🇮🇳🙏 pic.twitter.com/hQrGmMLMrS

— Vinesh Phogat May 3, 2026

छह में से एक विक्टिम खुद हूं

विनेश फोगाट ने कहा, “आज से तीन साल पहले हमने यौन उत्पीड़न मामले में आवाज उठाई थी। उससे रिलेटेड कोर्ट में केस पेंडिंग है। छह महिला खिलाड़ियों ने कंप्लेन दी थी उसके आधार पर आज भी कोर्ट में गवाहियां चल रही हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन होती है की किसी विक्टिम का आइडेंटिटी रिवेल न किया जाए क्योंकि उनकी गरिमा और उनकी मान सम्मान की बात होती है, लेकिन आज कुछ मजबूरियां ऐसी हैं की मैं आप सबको बताना चाहती हूं। मैं अभी नहीं बोलना चाहती थी की कोर्ट में केस पेंडिंग है देश के सामने सब सच्चाई आ जाएगी. लेकिन मैं बताना चाहती हूं कि मैं उन छह में से एक विक्टिम खुद हूं, जिसने कंप्लेंट दी थी और हमारी गवाहियां भी चल रही हैं।”

मैं अपना 100 प्रतिशत दे पाऊंगी मुझे नहीं लगता

विनेश फोगाट ने कहा, “आप सोच सकते हैं खुद मेरा उसके घर पर जाकर उसके खुद के कॉलेज में जाकर जहां पर हर इंसान उससे रिलेटेड होगा, हर इंसान उसको रिप्रजेंट कर रहा होगा वहां पर कंपटीशन लड़ना इतनी मुश्किल सिचुएशन में हम एथलीट पहले ही हम इतना मेंटली हमारे पर प्रेशर होता है, अपनी टीम की उम्मीदें होती हैं, पूरे देश की उम्मीदें होती है कि हम कितना अच्छा करेंगे उसके बाद भी वहां पर मेंटली जाकर मैं अपना 100 प्रतिशत दे पाऊंगी मुझे नहीं लगता। लड़की के लिए बहुत ही मुश्किल होता है ऐसी सिचुएशन में जाकर कंपीट करना और वो हर खिलाड़ी मेरे से रिलेट कर सकता है जो इस सिचुएशन से गुजरता है।”

भारत सरकार जिम्मेदार होगी

विनेश फोगाट ने कहा, “आज भी बृजभूषण बोलता है कि रेसलिंग फेडरेशन पर उसका दबदबा है, उसी के लोग उसने बैठा रखे हैं, वह खुद पूरे देश के सामने बोलता है, लेकिन फिर भी स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री या भारत सरकार कुछ भी कदम नहीं उठाती है। अगर मैं उस कंपटीशन में जाऊंगी, मेरे साथ मेरी टीम भी होगी, हमारे वेल विशर्स भी होंगे। किसी के साथ में कोई दुर्घटना अगर होती है तो मैं आप सबको बताना चाहती हूं की उसकी सीधीसीधी भारत सरकार जिम्मेदार होगी क्योंकि वो आदमी बृजभूषण जो खुद ऑन कैमरा बोलता है की मैंने एक आदमी का मर्डर किया था फिर भी उसको कोई सजा नहीं मिली तब आप सोच सकते हैं की वह किस मानसिकता का है वह क्या करवा सकता है? किसी के साथ में कुछ भी हो सकता है।”

फैसला हर खिलाड़ी की मेहनत के बेस पर हो

विनेश फोगाट ने कहा, “मैं कोई प्रिवलेज या मैं कोई अपने स्पेशल ट्रिटमेंट नहीं चाहती हूं मैं बस इतना चाहती हूं कि मैट के ऊपर फैसला हर खिलाड़ी की मेहनत के बेस पर हो ना कि किसी गुंडे बदमाश द्वारा जो वो जिसको चाहता जितवाएगा, जिसको चाहता है हरवाएगा। जितने भी खेल प्रेमी है, जितने भी मीडिया के लोग हैं, जितने सालों से स्पोर्ट्स को कवर करें, हैं, जिनके बदौलत हमारे हिंदुस्तान में आज भी खेल जिंदा है, मैं चाहती हूं की आप सब वहां पर प्रेजेंट हों और जो भी सच्चाई है वो पूरे देश के सामने आए। जय हिंद।”

विनेश फोगाट का आरोप ‘मुझे जानबूझकर रोका जा रहा

करीब 20 महीने बाद वापसी की तैयारी कर रहीं विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर रजिस्ट्रेशन में रुकावट का आरोप लगाया है। वहीं अध्यक्ष संजय सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे ‘बेवजह का हंगामा’ करार दिया है।

Leave a Reply