आईपीएल 2026 में पहले 9 में से छह मैच जीतकर अंकतालिका में नंबर 2 पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को आई जानकारी के मुताबिक धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाजबीच सीजन अपने देश इंग्लैंड लौटे हैं। यह जानकारी ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के हवाले से आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक,”साल्ट के बाएं हाथ की उंगली में चोट लगी है। वह कैच लेने के प्रयास में चोटिल हुए थे। इंग्लैंड मैनेजमेंट की गुजारिश पर उन्हें वापस यूके स्कैन के लिए भेजा गया है।” फिल साल्ट आरसीबी के लिए पिछले तीन मैचों से बाहर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर फील्डिंग करते हुए एक कैच लेने के प्रयास में वह चोटिल हो गए थे।
और फिल साल्ट की जोड़ी ने इस सीजन आरसीबी को बेहतरीन शुरुआत पहले छह मैचों में दिलाई थी। 6 पारियों में साल्ट ने 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे। उनके जाने से आरसीबी को झटका लगा है। इंजरी के बाद आरसीबी ने भी साल्केट के स्कैन करवाए थे और फ्रेंचाइजी को उम्मीद भी है कि वह जल्द ही फिट होकर वापस लौटेंगे।
जैकब बेथेल के लिए बना रास्ता
फिल साल्ट की जगह इंग्लैंड के ही आतिशी बल्लेबाज जैकब बेथेल को मौका मिला है। अभी तक बेथेल की शुरुआत ठीकठाक रही है लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं आई है। तीन पारियों में उन्होंने सिर्फ 39 रन ही बनाए हैं। अब देखना होगा कि यह चोट आरसीबी के लिए वरदान बनती है या समस्या। साल्ट अच्छे फॉर्म में थे और बेथेल ने आईपीएल से पहले में कमाल किया था।
आरसीबी ने अभी तक 9 में से 6 मैच जीते हैं और उसके 12 अंक हैं। उसके बचे हुए पांच मैच लखनऊ, मुंबई, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और हैदराबाद से होने हैं। यानी चुनौती कठिन है और टीम को साल्ट की जरूरत भी पड़ेगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि प्लेऑफ से पहले वह एकदम फिट हो जाएंगे।
GT ने बढ़ाई RCB, SRH और RR की चिंता, अभी 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में बरकरार; समझें पूरा गणित
आईपीएल 2026 के 46 मुकाबले हो चुके हैं और गुजरात टाइटंस की जीत ने आरसीबी, सनराइजर्स और राजस्थान की चिंता बढ़ा दी हैं। कुल मिलाकर अभी 9 टीमें प्लेऑफ की रेस में बरकरार हैं।





