अंधेरा छटेगा कमल… अरब सागर से गंगासागर तक खिला कमल, सच साबित हुई ‘अटल’ भविष्यवाणी

West Bengal election results 2026: पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. एग्जिट पोल के नतीजों के हिसाब से ही असल परिणाम आए और अब ये तय हो गया है कि पश्चिम बंगाल में भी भगवा लहरा गया है. बीजेपी की जीत पर 21 राज्यों जहां बीजेपी या एनडीए की सरकार है, वहां के नेता बंगाल की जीत पर अपनीअपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस कड़ी में यूपी के डिप्टी सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी को याद करते हुए उनकी कही पंक्तियां देशवासियों को याद दिलाई हैं.

अंधेरा छटेगा कमल… अरब सागर से गंगासागर तक खिला कमल, सच साबित हुई ‘अटल’ भविष्यवाणी

‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’
आज से करीब 48 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद पार्टी का पहला अधिवेशन दिसंबर 1980 में मुंबई में हुआ था. इस अधिवेशन में बीजेपी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘बीजेपी का अध्यक्ष पद कोई अलंकार की वस्तु नहीं है. ये पद नहीं दायित्व है. प्रतिष्ठा नहीं है परीक्षा है. ये सम्मान नहीं है चुनौती है. मुझे भरोसा है कि आपके सहयोग से देश की जनता के समर्थन से मैं इस जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा सकूंगा.’

अपने भाषण के आखिरी में उन्होंने कहा ‘भारत के पश्चिमी घाट को मंडित करने वाले महासागर के किनारे खड़े होकर मैं ये भविष्यवाणी करने का साहस करता हूं कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा.’ 48 साल पहले की गई अटलजी की ये भविष्यवाणी आज सच हो गई और आज देश के 31 राज्यों में से 21 में बीजेपी या बीजेपी के गठबंधन की एनडीए सरकार है.

बंगाल फतह पर केशव प्रसाद मौर्या का बयान
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अरब सागर से गंगा सागर तक कमल का फूल खिलेगा, आज उनका आशीर्वाद सत्य हो गया. अरब सागर अर्थात् महाराष्ट्र में भी और गंगा सागर अर्थात् पश्चिम बंगाल में कमल का फूल खिल गया है.’

किनकिन राज्यों में BJP या BJP गठबंधन की सरकार? ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब बंगाल में भी बीजेपी सरकार
बीजेपी सरकार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, असम, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, अरुणाचल और त्रिपुरा. अब बंगाल लगाकर देश के 22 राज्यों में बीजेपी या बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन की सरकारें हैं. बीजेपी गठबंधन सरकार बिहार, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय.

Leave a Reply