गर्मियों में रूखे और बेजान बालों के लिए ट्राई करें ये 3 होममेड हेयर मास्क, बरतें ये सावधानी

गर्मियों में अक्सर धूल, मिट्टी, पसीना, तेज धूप और नमी की वजह से बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम कई महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन लंबे समय तक इनका इस्तेमाल बालों के साथसाथ स्कैल्प को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप घर पर प्राकृतिक तरीके से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गर्मियों में रूखे और बेजान बालों के लिए ट्राई करें ये 3 होममेड हेयर मास्क, बरतें ये सावधानी

दही और शहद

दही बालों को कंडीशन करने में मदद करेगा, जबकि शहद नमी को बनाए रखने का काम करता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच दही में एक चम्मच शहद मिक्स करें। इस मिश्रण को बालों की लंबाई तक लगाएं और फिर शैंपू कर लें। यह ड्रायनेस और उलझे बालों की समस्या में मददगार साबित हो सकता है।

एलोवेरा और नारियल तेल

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल में एक बड़ा चम्मच नारियल तेल मिक्स करें। इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। इसे करीब 25 मिनट तक रखें और फिर बालों को धो लें। यह हेयर मास्क स्कैल्प को ठंडक पहुंचाने और बालों को पोषण देने में मदद कर सकता है।

केला और ऑलिव ऑयल

केला बालों को सॉफ्ट बनाने और टूटने से बचाने का काम करता है, वहीं ऑलिव ऑयल बालों में शाइन ला सकता है। इसके लिए एक पका हुआ केला लें और उसे अच्छे से मैश करें। अब इसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स करें। इस मास्क को बालों में करीब आधे घंटे तक लगाएं और फिर शैंपू कर लें। ये गर्मियों में बालों को डैमेज होने से बचा सकता है।

हेयर मास्क लगाने से पहले बालों को धो लें जिससे उनकी गंदगी और तेल निकल जाए। अब उंगलियों की मदद से हेयर मास्क लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। मास्क को करीब 20 से 25 मिनट तक रखने के बाद इसे गुनगुने पानी या शैंपू से धो लें।

बरतें ये सावधानी

बालों की नमी वापस लाने और उन्हें सिल्की बनाने के लिए इन हेयर मास्क का उपयोग किया जा सकते हैं लेकिन इसके लिए कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें जिससे किसी भी तरह की एलर्जी से बचा जा सके। अगर आपको स्किन या बालों से जुड़ी कोई समस्या है तो इन चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा बालों में ज्यादा समय तक हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बचें।

Leave a Reply