लापरवाही या हादसा? स्कूल परिसर में करंट लगने से बच्चे की मौत… बाथरूम जा रहा था 4 साल का मासूम

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को एक परिवार में उस समय कोहराम मच गया, जब नसीरपुर गांव के सरकारी स्कूल प्रांगण में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गए एक 4 साल के मासूम बच्चे सत्यम की करंट लगने से दुखद मौत हो गई. बताया जा रहा है कि स्कूल प्रांगण में स्थित स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट आने से मासूम सत्यम कि उस समय मौत ही गई जब वह बाथरूम करने के लिए गया था.

लापरवाही या हादसा? स्कूल परिसर में करंट लगने से बच्चे की मौत… बाथरूम जा रहा था 4 साल का मासूम

घटना की जानकारी जैसे ही मासूम के परिजनों को लगी तो घर में चीखपुकार मच गई. इसके बाद गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा करते हुए बिजली विभाग और आंगनबाड़ी कर्मचारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की.
थाने में हंगामे की सूचना पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने गुस्साए परिजनों को किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया. साथ ही मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

स्कूल में करंट लगने से बच्चे की मौत

पुलिस ने पीड़ित परिवार तहरीर पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी देते हुए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि सोमवार सुबह थाना तितावी के गांव नसीरपुर क्षेत्र से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्चे की स्कूल कैंपस में करंट लगने से मौत हो गई. इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना तितावी पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया. स्कूल कैंपस के अंदर स्ट्रीट लाइट है. उसमें करंट आ रहा था.

स्ट्रीट लाइट में आ रहा था करंट

इस लाइट के टच होने से मासूम की मौत हो गई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बच्चे का शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पहुंचकर सीओ, एसडीएम और एसडीओ ने मुआयना भी किया. पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने स्कूल, आंगनबाड़ी और बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Leave a Reply