UP News: CM योगी से DM की मुलाकात, पीलीभीत के विकास कार्यों पर अहम चर्चा…

/पीलीभीत: जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और प्रमुख योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने मुख्यमंत्री को पीलीभीत में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया और विकास कार्यों की समीक्षा के साथसाथ भविष्य की रणनीति पर भी विचारविमर्श किया।

UP News: CM योगी से DM की मुलाकात, पीलीभीत के विकास कार्यों पर अहम चर्चा…

शारदा नदी पर निर्माण हो रहे पुल पर चर्चा

डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को शारदा नदी पर प्रस्तावित लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के संबंध में जानकारी दी और इस परियोजना की आवश्यकता एवं जनहित में इसके महत्व पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने परियोजना को लेकर आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए।

डीएम ने जिले में गौशालाओं को बनाया आत्मनिर्भर

इसके साथ ही डीएम ने जनपद की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि गौशालाओं में संसाधन विकास, गोबर से जैविक उत्पाद निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट तथा आय सृजन की दिशा में प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं, जिससे गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

जिले के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में विकास की गति बनाए रखने और योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व से डीएम का यह सीधा संवाद जनपद प्रशासन की सक्रियता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply