वाराणसी मनीष सिंह हत्याकांड: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार…पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में बीते 26 अप्रैल को हुए मनीष सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे 5 आरोपियों में से दो को पुलिस ने हॉफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार दोनों आरोपी आशीष राजभर और मनीष राजभर आपस में भाई हैं और दोनों पर 5050 हजार रुपये का ईनाम था.घटना वाले दिन से ही दोनों फरार थे. एसओजी और फूलपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को ये सफलता हाथ लगी है.

वाराणसी मनीष सिंह हत्याकांड: 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार…पैर में लगी गोली

एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा ये जानकारी मिली कि दोनों आरोपी करखियांव इंडस्ट्रीयल एरिया में छुपे हुए हैं. जब पुलिस ने दोनों को समर्पण करने के लिए कहा तो दोनों गोली चलाकर भागने लगे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है.

दबिश देने गई टीम पर हुआ था हमला

26 अप्रैल को मनीष सिंह की हत्या के बाद ये दोनों खालिसपुर गांव में पनाह लिए थे. एसओजी जब इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई तो पूरे गांव के लोगों ने एसओजी की टीम को बंधक बना लिया और मौके से आशीष और मनीष फरार हो गए थे. उसके बाद से ही इन आरोपियों पर 2525 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा हुई थी, जो बाद में बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी.

मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आज हॉफ एनकाउंटर के बाद आशीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर, और मनीष राजभर पुत्र मुकुंद राजभर गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दीपक राजभर पुत्र दिलीप राजभर, गोविंद राजभर पुत्र जंगाली राजभर, नागेंद्र राजभर पुत्र जंगाली राजभर, निवासीगण ग्राम घमहापुर, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी के ही रहने वाले हैं अभी इनकी गिरफ्तारी होनी है. अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

पीटपीटकर कारोबारी की कर दी थी हत्या

बीते 26 अप्रैल की रात 10:30 बजे मनीष सिंह नाम का एक युवा कारोबारी अपने फैक्ट्री से घर आ रहा था. उसी दौरान उसकी गाड़ी से बिंदु प्रजापति नाम की महिला घायल हो गई थी, जिसकी प्रतिक्रिया में 1820 लोगों ने ईंट पत्थरों से 20 मिनट तक मनीष सिंह को तब तक मारते रहें जब तक कि वो मर नही गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर 9 नामजद और एक दर्जन अज्ञात के ख़िलाफ थाना फूलपुर में एफआईआर दर्ज की गई थी.

Leave a Reply