दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों का मौसम इस समय तेजी से बदल रहा है। कुछ दिनों पहले तक जारी भीषण गर्मी से राहत मिलती दिख रही है तो वहीं कुछ राज्यों में भीषण बारिश और आंधी तूफान को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट भी सामने आया है। मौसम विभाग ने आज यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मूकश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, तमिलनाडु और केरल यानी 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का भी अलर्ट है।

दिल्लीNCR में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्लीएनसीआर : राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर में 5 मई को मौसम खराब रहेगा। बादल और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है।
6 मई को अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री तक पहुंच सकता है तो वहीं न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा। इस दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। बिजली चमकने की संभावना है।
7 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है।
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान : पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में आज तेज आंधी और बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों में कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आंधी और तूफान का अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, 6 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी : मेरठ, अलीगढ़, मोरादाबाद, बलरामपुर, बस्ती, आजमगढ़, कुशीनगर, बदायूं, प्रतापगढ़, अमेठी, कानपुर, जौनपुर प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी में तेज बारिशआंधी का अलर्ट है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, लखनऊ में 5 मई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार : अररिया, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, जमुई, बांका, रोहतास, कैमूर, गया, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर और कटिहार में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं, पटना में 5 मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड : उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहींकहीं गरजचमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 6 मई या 7 मई को अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, केदारनाथ में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है।
मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश में खराब मौसम का दौर शुरू होने वाला है। कई जिलों में आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी है। सीधी, पूर्वी अनूपपुर और उत्तरी नीमच में मध्यम आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
दक्षिणी नीमच, पश्चिमी अनूपपुर, अमरकंटक, उत्तरपूर्वी मंदसौर, विदिशा, भोपाल, आगर, राजगढ़, उत्तरी बड़वानी, दक्षिणी रीवा, मऊगंज, शहडोल, बाणसागर बांध, सागर, दमोह, उत्तरी सिवनी, उत्तरी मंडला और पश्चिमी रायसेन में बिजली चमकने के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। सिंगरौली में मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने का अनुमान है।
दतिया, भिंड, रीवा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी के कुछ हिस्सों में 6070 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह और सागर सहित अन्य जिलों में भी गरजचमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।





